Vivah Upay: इस बार पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी नए साल के पहले सोमवार यानी 2 जनवरी 2023 को पड़ रही है। यह दिन काफी शुभ होने वाला है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन अगर भोलेनाथ की सच्चे मन से भक्ति की जाए तो देवी-देवता क्य वह असुर से लेकर मनुष्य तक, सभी के मनोरथ पूरे कर देते हैं।

हर किसी के जीवन में अपनी अलग-अलग समस्या होती है, लेकिन ज्यादातर लोग इस बात से परेशान रहते हैं कि उनका विवाह नहीं हो पा रहा है और उनके विवाह में बाधा आ रही है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं, तो 2023 आपके लिए काफी शुभ होने वाला है, क्योंकि आपको शिव जी से जुड़े कुछ ऐसे उपाए बताने जा रहे हैं, जिससे आपकी सारी बाधाएं खत्म हो जाएंगी और शीघ्र विवाह के योग बनेंगे। तो आइए जानते हैं।
1.कन्या के विवाह में देरी
अगर कन्या की विवाह में देरी हो रही है, तो साल के पहले सोमवार यानी 2 जनवरी 2023 को कुंवारी कन्या शिव जी को सफेद पुष्प और माता पार्वती को सोलह श्रृंगार का सामान अर्पित करें और 108 बार इस मंत्र का जाप करें – ‘ॐ नमः मनोभिलाषितं वरं देहि वरं ह्रीं ॐ गोरा पार्वती देव्यै नमः’ मान्यता है कि इस उपाय से जल्द उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

2.शादी में आ रही हैं अड़चने
धार्मिक मान्यता है कि शिव जी जल्द प्रसन्न होने वाले देवता हैं और सोमवार का दिन शंकर जी को समर्पित है। ऐसे में नए साल के पहले सोमवार पर प्रदोष काल में विवाह योग्य युवक केसरयुक्त दूध और युवतियां अनार के रस से शिवजी का अभिषेक करें। शिवलिंग पर अक्षत और नागकेसर का फूल चढ़ाएं और ‘ह्रीं ह्रीं गिरिजा पतये शिवशंकराय ह्रीं ह्रीं’ इस मंत्र का एक माला पर जाप करें। इससे शादी में आने वाली अड़चने दूर होती है।

अगर आप भी अपनी पसंद की युवती-युवक से शादी करना चाहते हैं, लेकिन बात बनने की बजाय बिगड़ रही है, तो नए साल में सोमवार के दिन गंगाजल से भोजलेनाथ का रुद्राभिषेक करें और 108 बेलपत्र पर चंदन से श्री राम लिखकर चढ़ाएं। इसके बाद माता पार्वती को सुहाग की समाग्री भेंट करें और शिव पार्वती के मध्य लाल रंग की मौली से गठजोड़ बांधकर प्रेम विवाह की प्रार्थना करें। कहते हैं ये उपाय सारी परिस्थितियों को आपकी तरफ मोड़ देता है।

4.शिव-पार्वती विवाह
अगर आप शादी करना चाहते हैं, तो नए साल में गौरी-शंकर रुद्राक्ष को स्थापित करें। यह रुद्राक्ष साक्षात मां पार्वती और भगवान शिव का प्रतीक है। साथ ही प्रतिदिन रामचरित मानस के बालकाण्ड में शिव पार्वती विवाह प्रकरण का पाठ करें। ये उपाय साल 2023 के पहले सोमवार से शुरू करें। ऐसा करने से आपको सालभर में इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

डिसक्लेमर: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। बता दें कि khanabehindtalkies.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।






