SUMMER में ट्राई करें तरबूज से बनी ये टेस्टी डिशेस, झटपट बनकर होंगी तैयार

गर्मी के मौसम में लू से बचना सबसे खतरनाक काम होता है। यदि ये एक बार व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लेती है, तो उसे बीमार करके ही छोड़ती है। ऐसे में सभी लोग कुछ ऐसी चीजें खाने का सोचते हैं जिससे उन्हें ठंडक मिले। इस सीजन में तरबूज को सबसे अच्छा फल माना [...]

By Aayushi Sharma · 4/6/2023

गर्मी के मौसम में लू से बचना सबसे खतरनाक काम होता है। यदि ये एक बार व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लेती है, तो उसे बीमार करके ही छोड़ती है। ऐसे में सभी लोग कुछ ऐसी चीजें खाने का सोचते हैं जिससे उन्हें ठंडक मिले। इस सीजन में तरबूज को सबसे अच्छा फल माना जाता है। ये शरीर में पानी की कमी की पूर्ति करता है। साथ ही खाने में भी काफी टेस्टी लगता है।

तरबूज कई आवश्यक पोषक तत्वों और एंटी-ऑक्सीडेंट यौगिकों से युक्त होता हैं। तरबूज में विटामिन-C और साथ ही एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं, जो इम्युनिटी बढ़ाने में और साथ ही बीमार करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं। आज हम आपको तरबूज से बनने वाली अलग-अलग डिश (watermelon dishes) के बारे में बता रहे हैं।

तरबूज चीज केक
आपने शायद ही कभी तरबूज चीज केक खाया होगा। इसे आप चॉकलेट बिस्किट के साथ बना सकते हैं। तरबूज चीज केक बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती है। साथ ही ये डिश बच्चों से लेकर बड़ो तक सबको खूब पसंद आएगी।

तरबूज की आइसक्रीम
यदि आपको या आपके घरवालों को आइसक्रीम खाना पसंद है, तो आप घर पर तरबूज की आइसक्रीम बनाकर खिला सकते हैं। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती। बच्चों से लेकर बड़ो तक सभी को तरबूज आइसक्रीम खूब पसंद आएगी।

तरबूज और कॉर्न सलाद
यदि आप सलाद खाने के लिए शौक़ीन हैं तो आप तरबूज और कॉर्न सलाद बनाकर खा सकते हैं। इसे बनाना बेहद ही आसान है। गर्मियों में इसके सेवन से आपका शरीर डिहाइड्रेशन से बचा रहता है।

तरबूज लेमनेड
अगर आप अपने शरीर को तरोताजा रखना चाहते हैं तो आप तरबूज लेमनेड ट्राय कर सकते हैं। तरबूज लेमनेड खिलाकर आप अपने साथ-साथ अपने घरवालों को भी खुश कर सकते हैं।

Khana AMP · Quick view
View full