महिलाएं अपना लें ये 10 कमाल की किचन टिप्स, काम भी हो जाएगा कम और स्वाद भी होगा दोगुना
महिलाओं को घर से लेकर बाहर तक के सभी काम देखने पड़ते हैं। रोजाना सुबह उठने से लेकर रात में सोने तक वह सिर्फ किचन के ही बारे में सोचती हैं। लेकिन इस दौरान महिलाओं से कई ऐसी गलतियां हो जाती हैं जिससे उनकी सारी मेहनत पर पानी फिर जाता है। हम आपको आज कुछ [...]
महिलाओं को घर से लेकर बाहर तक के सभी काम देखने पड़ते हैं। रोजाना सुबह उठने से लेकर रात में सोने तक वह सिर्फ किचन के ही बारे में सोचती हैं। लेकिन इस दौरान महिलाओं से कई ऐसी गलतियां हो जाती हैं जिससे उनकी सारी मेहनत पर पानी फिर जाता है। हम आपको आज कुछ ऐसी जरुरी किचन टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपको जीवनभर काम आने वाली हैं। यक़ीनन ये टिप्स आपको खाने बनाने में तो मदद करेगी ही और साथ ही स्वाद भी दोगुना हो जाएगा।
- – छेना को फाड़ने से पहले उसका पानी नहीं फेंकें। इसे आप आटा गूंथने में इस्तेमाल करेंगे तो रोटी-पराठे मुलायम बनेगे।
- – पकौड़े के बैटर में यदि थोड़ा सा चावल आटा मिला दिया जाए, तो पकौड़े क्रिस्पी बनते हैं।
- – ब्रेड बासी हो गई है तो उसे आप एक पैक डब्बे में रख दें। इसे आप कटलेट या कबाब में इस्तेमाल कर सकते हैं।
- – किसी भी मीठी डिश में अगर चुटकीभर नमक डाल दिया जाए तो इससे स्वाद और बढ़ जाता है।
- – चावल बनाते समय यदि आप उसमे 1 चम्मच घी और कुछ बूंदें नींबू की डाल दें तो चावल खिले-खिले बनेंगे।
- – सब्जी के लिए प्याज भूनते समय यदि उसमें आधा छोटा चम्मच चीनी डाल दें तो ग्रेवी का कलर और स्वाद बढ़ जाएगा।
- – पूड़ी बेलकर यदि उसे 10 मिनट फ्रिज में रख देंगे, तो वो ज्यादा तेल नहीं सोखेगी।
- – सूजी का हलवा बनाने के लिए यदि सूजी भूनते समय उसमें आधा चम्मच बेसन भी मिला दिया जाए, तो इससे स्वाद बढ़ जाएगा।
- – फ्रेंच फ्राइज बनाने के लिए आप आलू को 2-3 मिनट के लिए पानी में उबालकर उन्हें सुखा लें। फिर आप इसमें कॉर्न फ्लोर डस्ट कर दें और एयर टाइट डब्बे में बंद कर कुछ देर फ्रीजर में रख दें। इससे ये क्रिस्पी बनेंगे।