आपके बाथरूम में रखी रोजाना इस्तेमाल होने वाली ये 5 चीजें सेहत के लिए हो सकती हैं खतरनाक!

हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सिर्फ खानपान पर ही ध्यान नहीं देना चाहिए, बल्कि हमारी लाइफस्टाइल पर भी खासतौर से ध्यान देने की जरूरत होती है। आपको अपने शरीर और आसपास के वातावरण के साथ-साथ घर के हर एक कोने की सफाई करना जरुरी होता है। सबसे ज्यादा बाथरूम में देना होता है। [...]

By Aayushi Sharma · 10/7/2023

हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सिर्फ खानपान पर ही ध्यान नहीं देना चाहिए, बल्कि हमारी लाइफस्टाइल पर भी खासतौर से ध्यान देने की जरूरत होती है। आपको अपने शरीर और आसपास के वातावरण के साथ-साथ घर के हर एक कोने की सफाई करना जरुरी होता है। सबसे ज्यादा बाथरूम में देना होता है। बाथरूम ऐसी जगह है जहां सबसे ज्यादा बैक्टीरिया पैदा होते हैं। ना सिर्फ बाथरूम की सफाई बल्कि वहां रखी छोटी-छोटी चीजों पर भी ध्यान देने की जरूरत होती है। आपके बाथरूम में कई ऐसी चीजें होती हैं जिन्हें इस्तेमाल करने के बाद उन्हें तुरंत हटा देना चाहिए। आइए आपको बताते हैं उन चीजों के बारे में।

लूफा
अक्सर लोग नहाते समय रोजाना लूफा का इस्तेमाल करते हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा रहता है और साथ ही शरीर की गंदगी साफ हो जाती है। यह मसाज का भी काम करता है। लेकिन एक ही लूफा ज्यादा दिनों तक इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसमें नमी के कारण ज्यादा बैक्टीरिया पनप जाते हैं, जो इन्फेक्शन का खतरा बढ़ा देते हैं।

साबुन
बाथरूम में सबसे जरुरी चीज जो होती है वो है साबुन। लेकिन ज्यादा दिनों तक साबुन खुला रहने से उसमें बैक्टीरिया हो जाते हैं। इससे आपको स्किन संबंधी बीमारी होने का खतरा हो सकता है। साबुन पर क्रैक आने पर उसे तुरंत हटा लीजिए।

सनस्क्रीन
ज्यादातर लोग सनस्क्रीन को भी बाथरूम में रखते हैं, जो नहीं करना चाहिए। साथ ही ज्यादा दिनों तक सनस्क्रीन का इस्तेमाल करने से भी बचना चाहिए। कई बार लोग एक्सपायरी हो चुकी सनस्क्रीन का भी इस्तेमाल करते हैं, जिससे एलर्जी हो सकती है। बिना धूप के भी सनस्क्रीन का उपयोग नहीं करना चाहिए।

क्रीम व लोशन
ज्यादा दिनों तक एक ही क्रीम या लोशन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। साथ ही इसे बाथरूम में भी नहीं रखना चाहिए। दरअसल। नियोस्पोरिन जैसे मेडिकेटेड हीलिंग लोशन में सक्रिय जीवाणु होते हैं। ये त्वचा को बुरा असर पहुंचाते हैं।

रेजर ब्लेड
सभी बाथरूम में रेजर ब्लेड तो जरूर मिलता ही है। लेकिन लगातार गिला रहने के कारण और बाथरूम में नमी के कारण रेजर ब्लेड में जर्म्स हो जाते हैं साथ ही ब्लेड में भी जंग लग जाती है। ऐसे में आप इन्फेक्शन का शिकार हो सकते हैं।

Khana AMP · Quick view
View full