कंसीव करने में आ रही है परेशानी, महिलाएं आज ही डाइट में शामिल करें ये 6 सुपरफूड, जल्दी हो जाएंगे प्रेग्नेंट
आज के समय में महिलाओं के बीच इनफर्टिलिटी की समस्या काफी ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे में निसंतान महिलाएं परेशान होकर डॉक्टरों में लाखों रुपये खर्च कर देती हैं। लेकिन गर्भ धारण करने के लिए सबसे जरूरी ये जानना है कि गर्भाशय में हर महीने बनने वाला अंडा (Egg) या ओवम की गुणवत्ता कैसी है। [...
आज के समय में महिलाओं के बीच इनफर्टिलिटी की समस्या काफी ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे में निसंतान महिलाएं परेशान होकर डॉक्टरों में लाखों रुपये खर्च कर देती हैं। लेकिन गर्भ धारण करने के लिए सबसे जरूरी ये जानना है कि गर्भाशय में हर महीने बनने वाला अंडा (Egg) या ओवम की गुणवत्ता कैसी है। अंडाणु की क्वालिटी अगर बेहतर होगी तो महिला आसानी से कंसीव कर लेगी। लेकिन यदि इसमें कुछ गड़बड़ी होगी तो महिलाएं को कंसीव करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अंडे की गुणवत्ता सही होना बहुत जरूरी है। यदि आपका अंडा हेल्दी हो तो गर्भ में पल रहा शिशु भी हेल्दी ही होता है। हम आपको आज कुछ ऐसे सुपरफूड्स बता रहे हैं जिनका सेवन कंसीव करने की कोशिश कर रही महिलाओं को जरूर करना चाहिए। आइए जानते हैं इन सुपरफूड्स के बारे में।
एवोकाडो
इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता है। साथ ही विटामिन A और फॉलेट भी पाया जाता है। इससे महिलाओं की रिप्रोडक्टिव हेल्थ को फायदा पहुंचता है।
मसूर की दाल और बींस
इन दोनों ही चीजों में प्रोटीन और फॉलेट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इससे अंडाणु की क्वालिटी अच्छी होती है।
बैरीज
यह भी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरौर होता है। बैरिज में रस्पबैरीज, ब्लूबेरीज और स्ट्रॉबेरी तीनों को ही नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लामेटरी फायटोन्यूट्रेंड्स से भरपूर माना जाता है।
ड्राई फ्रूट्स या नट्स
यदि आप कंसीव करने की तैयारी कर रहे हैं तो ड्राई फ्रूट्स या नट्स का सेवन करें। ऐसे में आप रोज काजू, बादाम, अखरोट किशमिश का सेवन करें।
हरी पत्तेदार सब्जी
कंसीव करने में हरी सब्जियां जैसे ब्रोकली, पालक, कैबेज, केले आदि फायदेमंद होता है।
तिल के बीज
तिल के दाने भी प्रोजेस्ट्रॉन हार्मोन को बढ़ाते हैं। इससे अंडे को अंडाशय से बाहर निकालने में मदद मिलती है।