गर्मियों में सेहत के लिए वरदान है कैरी का पना, बेहद आसान है इसे बनाना
इन दिनों तपती गर्मी का मौसम चल रहा है। ऐसे में चिलचिलाती धूप दिनभर परेशान तो करती ही है और साथ ही ये हमारी सारी एनर्जी को भी खत्म कर देती है। अगर आप भी रोजाना गर्मी से परेशान रहते हैं और कोई एनर्जी बूस्टर ढूंढ रहे हैं, तो हम आपको आज एक बेस्ट बेस्ट [...]
इन दिनों तपती गर्मी का मौसम चल रहा है। ऐसे में चिलचिलाती धूप दिनभर परेशान तो करती ही है और साथ ही ये हमारी सारी एनर्जी को भी खत्म कर देती है। अगर आप भी रोजाना गर्मी से परेशान रहते हैं और कोई एनर्जी बूस्टर ढूंढ रहे हैं, तो हम आपको आज एक बेस्ट बेस्ट ड्रिंक बनाना सिखा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं खरबूजा केरी या आम पना (Kairi Ka Panna) के बारे में गर्मियों के लिए आपकी सबसे बेस्ट ड्रिंक बन सकती है।
गर्मियों में आमतौर पर गन्ने का रस, गुड़ का शरबत, दही की लस्सी पी जाती है। इससे पेट को ठंडक तो मिलती ही है और साथ ही स्वास्थ के लिए भी ये लाभदायक होते हैं। लेकिन कैरी के पने (Kairi Ka Panna) की बात ही कुछ और है। बता दें कैरी पना (Kairi Ka Panna) पीने में तो बेहद टेस्टी लगता ही है और साथ ही ये आपके हाजमे का भी खास ख्याल रखता है। सबसे बड़ी बात ये है कि इसे बनाने में आपको बहुत ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को ये कैरी पना (Kairi Ka Panna) बहुत पसंद आएगा। अगर आपके पास समय की कमी है तो हम आपको यह बता दें कि इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है और ये झटपट बन जाता है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।