160 रुपये के टमाटर नहीं खरीद पा रहे हैं, तो उसकी जगह दाल-सब्जी में इस्तेमाल कीजिये ये सस्ती चीजें
इन दिनों अगर देशभर में किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है तो वो है टमाटर। टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं। इसकी अहमियत अब सोने-चांदी से कम नहीं है। टमाटर की कीमतें 160 रुपये प्रति किलो से भी ऊपर पहुंच गई हैं। ऐसे में हर कोई टमाटर नहीं खरीद पा रहा [...]
इन दिनों अगर देशभर में किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है तो वो है टमाटर। टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं। इसकी अहमियत अब सोने-चांदी से कम नहीं है। टमाटर की कीमतें 160 रुपये प्रति किलो से भी ऊपर पहुंच गई हैं। ऐसे में हर कोई टमाटर नहीं खरीद पा रहा है या फिर कुछ लोगों को मजबूरन खरीदना पड़ रहा है। टमाटर ऐसी चीज है जो लगभग हर सब्जी में डाला जाता है। इसके बिना सब्जी अधूरी-अधूरी सी लगती है। लेकिन अब चिंता की कोई बात नहीं है, क्योकि हम आपको आज टमाटर की जगह उपयोग में लेने वाली ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी सब्जी का स्वाद बढ़ा देगी। आइए जानते हैं।
कद्दू
कद्दू का उपयोग भी आप टमाटर की जगह कर सकते हैं। आप इसकी प्यूरी बनाकर सब्जी में डाल सकते हैं। कद्दू के बारीक़ पीस करके उसे भून लें और फिर उसमें सिरका और भुनी हुई कच्ची लाल शिमला मिर्च डालें और इन सबको पीस लें। आपकी प्यूरी टमाटर जैसी बन जाएगी।
इमली
खट्टी इमली टमाटर की जगह इस्तेमाल की जाने वाली बेस्ट चीज है। आप सब्जियों में खटास लाने के लिए इमली का उपयोग कर सकते हैं। आप इमली के गूदे को दाल, कढ़ी या सब्जी में मिलाकर स्वाद बढ़ा सकते हैं।
दही
दही खाने से शरीर को खूब फायदे होते हैं। आप सब्जी में टमाटर की जगह दही इस्तेमाल कर सकते हैं। ये टमाटर की कमी को अच्छे से पूरा करेगा। साथ ही दही डालने से सब्जी का स्वाद भी बढ़ जाएगा।
अमचूर पाउडर
अमचूर पाउडर भी किसी भी डिश में खटास के लिए डाला जाता है। टमाटर न होने पर ये भी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। अमचूर पाउडर हर घर में मौजूद होता है। ऐसे में इसे इस्तेमाल कर आप सब्जी में खटास ला सकते हैं।