इन चार लोगों से हमेशा रहे सावधान, वरना जिंदगी में हो सकता है बड़ा नुकसान

Chanakya Niti: पहले से सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। खतरे को जानते हुए भी उसे नजरंदाज करना आपकी आगामी जिंदगी में तूफान मचा सकता है।आचार्य चाणक्य ने मनुष्य को हमेशा चार लोगों से सावधान रहने को बोला, जो हमारी जिंदगी में विष का काम कर रहें है। कई बार हमें पता चल जाता हैं कि [...]

By Jyoti Pandey · 7/1/2023

Chanakya Niti: पहले से सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। खतरे को जानते हुए भी उसे नजरंदाज करना आपकी आगामी जिंदगी में तूफान मचा सकता है।आचार्य चाणक्य ने मनुष्य को हमेशा चार लोगों से सावधान रहने को बोला, जो हमारी जिंदगी में विष का काम कर रहें है। कई बार हमें पता चल जाता हैं कि ये लोग हमारे साथ क्या कर रहें हैं। लेकिन, हम एक प्यार भरे लगाव के कारणवश सब सहते सहते हैं। पर ऐसा करके हम खुद के जीवन से ही खिलवाड़ करते हैं। आपके लिए ये जरूरी है कि आप ऐसे लोगों से दूरी बनाएं, जो आपके पीठ में खंजर घोंपने का काम करते है। क्या आपको पता है ये चार लोग कौन है?

Chanakya Niti

दुष्ट पत्नी

जब आपकी पत्नी आपके बारे में ना सोचकर किसी पराए मर्द के बारे में सोचने लगे, उससे छुपकर मिलने लगे। तो ऐसी पत्नी को खुद से दूर कर देना अच्छा है। ऐसी पत्नी के साथ एक ही छत के नीचे रहना किसी नर्क से कम नहीं है। एक अच्छी और सच्ची पत्नी की पहचान पति की आर्थिक तंगी में होती है। अगर ऐसे में वो आपके साथ घर चलाने में सक्षम नहीं है, आपसे शिकायत करती है। तो, ऐसे पत्नी से हमेशा के लिए दूर हो जाना चाहिए।

धोखेबाज नौकर

चाणक्य का मानना ​​था कि, जब नौकर आपके आदेश की अवहेलना करने लगें तो आपको सावधान रहना चाहिए। ऐसे नौकर कभी भी मालिक को धोखा दे सकते हैं, जिससे आपके जीवन में तूफान आ सकता है। चाणक्य कहते हैं कि नौकर की परीक्षा लेनी है तो आर्थिक पक्ष से उसकी पहचान करो। जब वह घर के कामों के लिए बाहर जाए तो उस पर नजर रखें। कहीं वो आपके पैसों का नुकसान तो नहीं कर रहा है। ऐसे नौकर को फौरन नौकरी से निकाल देना चाहिए।

झूठा मित्र

एक सच्चा मित्र हमारी जिंदगी की खुशी का कारण होता है। पर जब मित्र आपकी तरक्की से जलने लगे, तो वो आपका सच्चा मित्र नहीं हो सकता। कहते हैं एक मित्र की पहचान जब होती है, जब आप मुसीबत में हो और वो आपकी सहायता ना करे। तो, वो आपका मित्र नहीं हो सकता।

सर्प

जहां पर भी सर्पों का डेरा हो आपको वहां नहीं रहना चाहिए, क्योंकि सर्प किसी के कभी मित्र नहीं होते। वो आप पर कभी भी वार कर सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल अनुमानों और सूचनाओं पर आधारित है। हम किसी भी तरह की मान्यता और जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं। किसी भी जानकारी या विश्वास पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Khana AMP · Quick view
View full