क्या आप भी गुजर रहें हैं डिप्रेशन से? तो दिमाग को शांत करने के लिए रोज करें पद्मासन
Padmasana Benefits: अधिक डिप्रेशन भी एक बिमारी है और इससे ना सिर्फ़ मानसिक, बल्कि शारीरिक स्थिति पर भी असर पड़ता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अधिक डिप्रेशन से हाई बल्ड प्रेशर और अनिंद्र की समस्या उत्पन्न हो जाती है। लेकिन, इससे छुटकारा पाना संभव है। आप रोजाना योग और एक्सरसाइज
Padmasana Benefits: अधिक डिप्रेशन भी एक बिमारी है और इससे ना सिर्फ़ मानसिक, बल्कि शारीरिक स्थिति पर भी असर पड़ता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अधिक डिप्रेशन से हाई बल्ड प्रेशर और अनिंद्र की समस्या उत्पन्न हो जाती है। लेकिन, इससे छुटकारा पाना संभव है। आप रोजाना योग और एक्सरसाइज से इस बिमारी से छुटकारा पा सकते गई। वैसे तो योग के बहुत- से आसन है पर पद्मासन तनाव को दूर भगाने और दिमाग को शांति देने के लिए फायदेमंद है। लेकिन आपको इस आसन को करने से पहले ये जानना जरूरी है कि आखिर पद्मासन क्या है और इसे करते कैसे है? ये जानने के लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा। तो, चलिए शुरू करते हैं।
पद्मासन
पद्मासन दो शब्दों से मिलकर बना है पद्म यानी कमल और आसान यानी बैठने की मुद्रा। सरल शब्दों में बताएं तो कमल को मुद्रा में बैठकर ध्यान करना। इस आसन को करने से आपका दिमाग शांत रहता है और शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही महिलाओं को गर्भधारण और महिने के समय में होने वाली परेशानियों से मुक्ति मिलती है।
पद्मासन को कैसे करते है?
पद्मासन करने के लिए आप सबसे पहले समतल भूमि पर योग मैट बिछाएं, फिर मैट पर प्राणायाम मुद्रा में बैठ जाएं। आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आपकी रीढ़, गर्दन कर सिर बिल्कुल सीधे रहें। अब धीरे-धीरे सांस लें और अपने दोनों हाथों को घुटनों पर रखें और नाक के सामने वाले हिस्से पर ध्यान केंद्रित करें। कुछ देर बाद आंखें बंद कर लें। अब सामान्य रूप से सांस लें और छोड़ें। इस योग को रोजाना करें। इससे मानसिक तनाव दूर होता है और मन शांत रहता है। तनाव कम होने से अनिद्रा की समस्या दूर हो जाती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।