क्या आप भी हैं सफेद बालों से परेशान? इन बातों का रखें खास ख्याल
Hair Care Tips: बुजुर्ग लोगों के सर पर सफेद बालों का होना कोई बड़ी बात नहीं है, बढ़ती उम्र के साथ बालों का सफेद होना उम्र बढ़ने का एक हिस्सा है। पर अगर आपके बाल कम उम्र में सफेद होने लगें, तो ये चिंता का विषय है। आपके बाल हर दिन गिरना और फिर से [...]
Hair Care Tips: बुजुर्ग लोगों के सर पर सफेद बालों का होना कोई बड़ी बात नहीं है, बढ़ती उम्र के साथ बालों का सफेद होना उम्र बढ़ने का एक हिस्सा है। पर अगर आपके बाल कम उम्र में सफेद होने लगें, तो ये चिंता का विषय है। आपके बाल हर दिन गिरना और फिर से बढ़ना प्राकृतिक प्रक्रिया का हिस्सा है। दरहसल, कम उम्र में बालों का सफेद होना खराब जीवनशैली या किसी बीमारी के संकेत के कारण हो सकता है। इससे आपको तनाव भी हो जाता है और आप अपने बालों को लेकर परेशान होते रहते हैं।
लेकिन, आप चिंता मत करिए समय से पहले सफेद बालों से छुटकारा पाने के कुछ प्राकृतिक तरीके भी हैं, जिससे आप अपने बालों को काले और घने बना सकते है। इससे आपकी मानसिक स्थिति भी अच्छी रहेगी, क्योंकि इसका सबसे बड़ा असर हमारी मानसिक स्थिति पर होता है। आप आसानी से घर पर ही घरेलू नुस्खों से अपने बालों को काला कर सकते हैं। आइए जानें सफेद बालों को काला करने के लिए ब्यूटी के हेयर केयर टिप्स।
क्यों होते हैं बाल सफेद ?
शरीर में विटामिन बी12, विटामिन सी और ई की कमी से बाल सफेद होने लगते हैं। इसके अलावा जिंक और कॉपर जैसे खनिजों की कमी, धूम्रपान भी सफेद बालों का एक कारण है।
घर पर बनाएं तेल:
बालों को काला और घना बनाने के लिए घर पर ही तेल बनाएं। इसके लिए 10-15 आंवलों को धूप में सुखा लें। फिर इसे मिक्सी में अच्छे से पीस लें। इस आंवले के पाउडर को एक पैन में डालकर 5 मिनट तक भून लें। फिर इसमें नारियल का तेल मिला लें। अब जो तेल तैयार हो गया है उसे एक बोतल में भरकर 15 दिन के लिए धूप में रख दें।
उपयोग कैसे करें?
हफ्ते में दो बार इस तेल का इस्तेमाल करें और इसे बालों की जड़ और स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं। इसके बाद अगले दिन बालों को शैंपू से धो लें।
डाई मत करो:
इस घरेलू तेल के इस्तेमाल के बाद बाजार में मिलने वाले डाई का इस्तेमाल बंद करना होगा, क्योंकि इससे आपके बालों को ज्यादा नुकसान होगा।
सही आहार का पालन करें:
डाइट पर ध्यान देना बेहद जरूरी है, क्योंकि आप जो खाते हैं, उसका असर बालों की सेहत पर पड़ता है। स्वस्थ बालों के लिए अपने आहार में टमाटर, संतरा, अंकुरित अनाज और हरी सब्जियों को जरूर शामिल करें।