Astro Tips: क्या आपके विवाह में भी आ रही है देरी? तो करें ये उपाय
Astro Tips: ऐसा कई बार देखने को मिलता है कि लड़का और लड़की शादी करने के लायक हो चुके हैं, लेकिन किसी न किसी कारण से उनकी शादी नहीं हो पा रही है। इसके कई कारण हो सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, विवाह में अगर देरी हो रही है, तो इसका कारण आपकी कुंडली [...]
Astro Tips: ऐसा कई बार देखने को मिलता है कि लड़का और लड़की शादी करने के लायक हो चुके हैं, लेकिन किसी न किसी कारण से उनकी शादी नहीं हो पा रही है। इसके कई कारण हो सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, विवाह में अगर देरी हो रही है, तो इसका कारण आपकी कुंडली में दोष भी हो सकता है। तो आइए जानते हैं विवाह में आ रही परेशानियों को दूर करने के उपाय
विवाह में आ रही परेशानियों को दूर करने के ज्योतिषी उपाय
विवाह में देरी का करण गुरु, शनि और मंगल ग्रह होते हैं। ऐसे में अगर आपकी शागी में देरी हो रही है, तो इन ग्रहों के शुभ प्रभाव को बढ़ाने के लिए इससे जुड़े उपाय करने चाहिए।
जल्द विवाह के लिए शिवजी के साथ माता पार्वतीजी की भी पूजा करनी चाहिए। इससे शादी में आ रही परेशानियां दूर होती है। इसके अलावा, मां पार्वती और शिवजी की पूजा करने से मनचाह साथी भी मिलता है। वहीं, कन्याओं को मां पार्वती को सुहाग की चीजें जरूर चढ़ानी चाहिए।
अगर आप मनचाह साथी चाहते हैं और आपके विवाह में देरी हो रही है, तो आप गुरुवार के दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु संग देवी लक्ष्मी जी की पूजा जरूर करें। ऐसा करने से आपका विवाह सही समय पर होता है। इसी के साथ आपकी सभी मनोकामना भी पूरी होती है।
जिन लोगों के विवाह में देरी हो रही है या कोई अच्छी लड़की या लड़का नहीं मिल रहा है, तो उन्हें प्रतिदिन सुबह के समय भगवान गणेशजी के साथ रिद्धि-सिद्धि की भी पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से हमें एक अच्छा जीवनसाथी मिलता है।
Disclaimer: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम यहां किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।