पसीने की बदबू के कारण हर जगह होना पड़ता है शर्मिंदगी का शिकार, अपनाएं ये आसान 4 घरेलु नुस्खे
गर्मी के मौसम में पसीना आने की समस्या सबसे ज्यादा होती है। लेकिन कई लोगों को पूरे साल ही पसीना आने की समस्या होती है। खासतौर से बारिश में होने वाली उमस में ज्यादा पसीना आता है। पसीना आने से शरीर में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं जिससे कई प्रकार की बीमारियां होने लगती है। खासतौर [...]
गर्मी के मौसम में पसीना आने की समस्या सबसे ज्यादा होती है। लेकिन कई लोगों को पूरे साल ही पसीना आने की समस्या होती है। खासतौर से बारिश में होने वाली उमस में ज्यादा पसीना आता है। पसीना आने से शरीर में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं जिससे कई प्रकार की बीमारियां होने लगती है। खासतौर से पसीने की बदबू आना सबसे बड़ी बीमारी होती है। कई बार दोस्तों के बीच ये बदबू शर्मिंदगी का कारण भी बन जाती है। लोग इस बदबू से छुटकारा पाने के लोए कई तरह के परफ्यूम खरीदते हैं जिसका कोई असर नहीं होता है। है, आपको आज कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं जिसके जरिए आप पसीने की बदबू से छुटकारा पा सकते हैं।
नहाने के पानी में डालें नींबू
आप नहाने के पानी में नींबू निचोड़ लें। इसकी खुशबू शरीर में ज्यादा समय तक रहती है। आप चाहे तो पानी में नींबू के टुकड़े भी डाल दें, जिससे आपको पसीने की खुशबु से राहत मिलेगी।
ग्रीन टी
आप नहाने के पानी में तीन-चार ग्रीन टी के बैग्स डाल दें। ये आपके शरीर से बदबू को दूर कर देगी।
बेकिंग सोडा
पसीने की बदबू सबसे ज्यादा अंदर आर्म्स से आती है। ऐसे में आप अंडरआर्म्स में थोड़ा सा बेकिंग सोडा डालकर इसका पेस्ट बना लें फिर और आधे घंटे में इसे साफ़ कर लें। इसे बदबू को दूर कर देगा।
एसेंशियल ऑयल
आप नहाने के पानी में एसेंशियल तेल की कुछ बुँदे मिला लें और इससे नहा लें। इससे पसीने की बदबू दूर हो जाएगी। आप चाहे तो टी ट्री ऑयल या लैवेंडर ऑयल का उपयोग कर रहे होंगे।