Bad Dreams: क्या आप भी हैं बुरे सपनों से परेशान? तो छुटकारा पाने के लिए करें ये उपाय

Bad Dreams: दिनभर का थकाहारा इंसान जब सोने जाए और अचानक उसे बुरे सपने आने लगे, तो वह कहां चैन की नींद ले पाएगा। ऐसा बहुत से लोगों के साथ होता है। कई लोगों को रात में बुरे सपने आते हैं, जो उन्हें सोने नहीं देते हैं। तो अगर आपको भी ज्यादातर बुरे और डरावने [...]

By Jyoti Sibal · 25/1/2023

Bad Dreams: दिनभर का थकाहारा इंसान जब सोने जाए और अचानक उसे बुरे सपने आने लगे, तो वह कहां चैन की नींद ले पाएगा। ऐसा बहुत से लोगों के साथ होता है। कई लोगों को रात में बुरे सपने आते हैं, जो उन्हें सोने नहीं देते हैं। तो अगर आपको भी ज्यादातर बुरे और डरावने सपने आते हैं, तो परेशान मत हो क्योंकि हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे जिससे आप आराम से नींद ले सकेंगे और बुरे सपने भी नहीं आएंगे, लेकिन पहले जानते हैं कि बुरे सपने आते क्यों हैं?

Bad Dreams

क्यों आते हैं बुरे सपने?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुरे सपने कई बार बिस्तर में ही बैठकर खाने के कारण आते हैं। घर में नकारात्मक ऊर्जा ज्यादा होने के कारण भी डरावने सपने आते हैं। इसके अलावा, जिन्हें पितृ दोष लगा होता है उन्हें भी बुरे सपने आते हैं।

बुरे सपने से निजात पाने के उपाय

हनुमान चालीसा का करें पाठ: अगर आपको लगातार बुरे सपने आ रहे हैं, तो रोज सुबह नहाने के बाद हनुमान चलिसा का पाठ करें। इससे आपको बहुत लाभ मिलेगा। आप सोने से पहले भी हनुमान चलिसा का पाठ कर सकते हैं।

फिटकरी का करें उपाय: बुरे सपनों से छुटकारा पाने के लिए आप अपने बिस्तर के नीचे काले रंग के कपड़े में फिटकरी को बांधकर रख दीजिए। ऐसा करने से आपको बुरे सपने नहीं आएंगे।

कपूर जलाएं: रात को सोने से पहले अपने रूम में कपूर जलाएं। इसकी सुगंध से आस-पास सकारात्म ऊर्जा फैलती है। इससे आपको बुरे सपने नहीं आते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम यहां किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Khana AMP · Quick view
View full