Balo Ko Ghana Kaise Kare: क्या आपके बाल भी हैं पतले और बेजान? तो अपनाएं ये 4 टिप्स
Balo Ko Ghana Kaise Kare: आपने ज्यादातर महिलाओं से सुना होगा कि उन्हें बालों को लेकर कोई न कोई समस्या होती ही है। एक तरह से देखा जाए तो बालों की समस्या आजकल काफी ज्यादा बढ़ गई है और इसका कारण हमारी बदलती लाइफस्टाइल है, जिससे हमें स्ट्रेस भी होता है और इसका प्रभाव बालों [...]
Balo Ko Ghana Kaise Kare: आपने ज्यादातर महिलाओं से सुना होगा कि उन्हें बालों को लेकर कोई न कोई समस्या होती ही है। एक तरह से देखा जाए तो बालों की समस्या आजकल काफी ज्यादा बढ़ गई है और इसका कारण हमारी बदलती लाइफस्टाइल है, जिससे हमें स्ट्रेस भी होता है और इसका प्रभाव बालों पर होता है, जिससे हमारे बाल झड़ते हैं। तो आइए आज हम आपको ऐसे 4 टिप्स बताते हैं, जिसे अपना कर आप अपने बालों को घना कर सकती हैं। Also Read: Holi 2023: होली पर न करें सेहत से खिलवाड़, फिट-फाइन रहने…
घने बालों को लिए अपनाएं ये 4 टिप्स – Tips for Long Hair
रेगुलर स्कैल्प मसाज –
अगर आप रोजाना सिर में मालिश करते हैं, तो यह आपको आराम तो देती ही है साथ ही ये आपके रक्त संचार में सुधार करती है।
रोजाना बालों में मसाज करने से आपके बाल मजबूत होते है।
सोने से पहले हफ्ते में दो बार सिर की मालिश तो जरूर करनी चाहिए। Also Read: Jeera Khane Ke Fayde: रोज जीरा का सेवन आपको रखता है…
प्रोटीन के सेवन पर ध्यान दें –
हमारी बॉडी के लिए प्रोटीन बहुत आवश्यक है और हमारे बालों के लिए भी प्रोटीन उतना ही जरूरी है, जितना शरीर के लिए।
इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपको बाल मजबूत हों, तो आपको अपनी डाइट में प्रोटीन को शामिल करना होगा।
इससे आपके बालों के विकास में मदद मिलती है। Also Read: Janhvi Kapoor Diet Plan: अगर दिखना चाहती हैं जान्हवी कपूर की…
हीट ट्रीटमेंट से बचें –
हीट ट्रीटमेंट बालों को कमजोर करते हैं, जिससे बाल टूटने लगते हैं।
इसलिए बालों को हमेशा हवा से सुखाने की कोशिश करें।
गर्म की जगह ठंडी हवा का उपयोग करें बालों को सुखाने के लिए।
रेस्ट्रिक्टिव डाइट से बचें –
अगर आप चाहे तो अपने हेल्थ से समझौता किए बिना अपने वजन को कम कर सकते हैं, जिसका असर आपके बालों पर भी होगा।
इसलिए रेस्ट्रिक्टिव डाइट को बंद करें और हेल्दी डाइट लें। क्योंकि इस तरह के डाइट से आपके बालों पर भी असर पड़ता है, जिससे वह खराब होते हैं।
अपनी आहार में मिनरल और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स जैसे जिंक, सेलेनियम और मैग्नीशियम को लें, जो बालों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।