बनाना काफी स्मूदी ( Banana Coffee Smoothie )

हृदय स्‍वास्‍थ्‍य से लेकर पाचन को बढ़ावा देने में मदद करती है कॉफी और केला स्‍मूदी, जानें बनाने की आसान रेसेपी Banana Coffee Smoothie Recipe - अब आप अपने दिन की शुरूआत एक कप नॉर्मल कॉफी के साथ नहीं, बल्कि कॉफी बनाना स्‍मूदी के साथ करें। यह आपको पूरे दिनभर एनेर्जेटिक रखेगी। हम में

By Shaikh Almina · 16/5/2023

हृदय स्‍वास्‍थ्‍य से लेकर पाचन को बढ़ावा देने में मदद करती है कॉफी और केला स्‍मूदी, जानें बनाने की आसान रेसेपी

Banana Coffee Smoothie Recipe – अब आप अपने दिन की शुरूआत एक कप नॉर्मल कॉफी के साथ नहीं, बल्कि कॉफी बनाना स्‍मूदी के साथ करें। यह आपको पूरे दिनभर एनेर्जेटिक रखेगी।

हम में से कितने ही ऐसे लोग हैं, जो सुबह के समय कॉफी, स्‍मूदी या शेक पीना पसंद करते हैं। ब्रेकफास्‍ट में स्‍मूदी को लेना, मतलब पूरे दिन एनेर्जेटिक रहना। स्‍मूदी को पसंद करने का एक मात्र यही कारण नहीं है। यह सुपर स्‍वादिष्‍ट होने के साथ-साथ आपको कई स्‍वास्‍थ्‍य लाभ पहुंचाती है। इसके फायदों में वजन घटाने से लेकर, इम्‍युनिटी बढ़ाने और एनेर्जेटिक रहने समेत कई फायदे हैं।

आपने कई फल सब्जियों की स्‍मूदी ट्राई की होगी, लेकिन क्‍या कभी कॉफी बनाना स्‍मूदी यानि कॉफी और केले की स्‍मूदी के बारे में सुना है? शायद नहीं सुना होगा, यह कॉफी और स्‍मूदी दोनों का एक हेल्‍दी विकल्‍प है। कॉफी और केला स्‍मूदी प्रोटीन और हेल्‍दी फैट का एक पावरहाउस है, जो कि खासकर महिलाओं के लिए बेहद अच्‍छा है। यह आपकी मांसपेशियों को मजबूत बनाने और वेट लॉस डाइट में शामिल करने के लिए बेस्‍ट स्‍मूदी है।

Khana AMP · Quick view
View full