आपकी त्वचा को हमेशा जवां, खूबसूरत और गोरा रखेगा इस साधारण फल का छिलका, फॉलो करें टिप्स

केला खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। बच्चे हो या बड़े केला सभी के लिए फायदेमंद भी होता है। केला मुलायम और स्वादिष्ट भी होता है। ऐसे में इसे खाने में भी तकलीफ नहीं होती। केले से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में तो आपने आज तक कई बार सुना होगा। लेकिन [...]

By Aayushi Sharma · 11/7/2023

केला खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। बच्चे हो या बड़े केला सभी के लिए फायदेमंद भी होता है। केला मुलायम और स्वादिष्ट भी होता है। ऐसे में इसे खाने में भी तकलीफ नहीं होती। केले से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में तो आपने आज तक कई बार सुना होगा। लेकिन क्या आपने कभी केले के छिलके से होने वाले फायदों के बारे में सुना है? हम आपको आज केले के छिलके से होने वाले फायदों के बारे में बता रहे हैं।

यदि आप चेहरे के निखार या त्वचा के दाग-धब्बों से संबंधित समस्या से परेशान हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। केले का छिलका आपको हर समस्या से छुटकारा दिला सकता है। केले के छिलके में विटामिन ए, बी, सी और फाइबर मौजूद होता है। ये त्वचा के साथ-साथ बालों के लिए भी फायदेमन्द होता है। आइए जानते हैं केले के छिलके से होने वाले फायदे।

केले के छिलके से बनाएं फेस पैक
केले के छिलके में फैटी एसिड्स की मात्रा अधिक पाई जाती है। ये विटामिन ए, जिंक, मैंग्नीज, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होता है। ऐसे में शरीर और चेहरे से विषाक्त पदार्थों बाहर निकालने में मदद करता है।

शक्कर के साथ मिलाकर लगाएं
– आप एक कटोरी में केले के छिलके छोटे-छोटे काट लें।
– फिर इसमें एक चम्मच चीनी, एक चम्मच शहद और 2 चुटकी हल्दी मिला लें और इसका पेस्ट बना लें।
– अब इस पेस्ट को आप चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाए रखें।
– इससे आपकी डेड स्किन भी निकल जाएगी और डार्क सर्कल भी दूर हो जाएंगे।

Khana AMP · Quick view
View full