Basic Important Kitchen Hygiene Tips: ये किचन हैक्स बचा सकते हैं आपका समय, जानें टिप्स एंड ट्रिक्स

क्या आपका पूरा दिन रसोई के काम करने में निकल जाता है? अगर हां, तो यह लेख आपका काम आसान बना सकता है। हमें पूरा यकीन है कि इसमें बताए गए आपको टिप्स और ट्रिक्स आपको पहले पता नहीं होंगे। एक तो गर्मी और ऊपर से किचन के काम…ब्रेकफास्ट बनाओ, लंच बनाओ, स्नैक्स बनाओ और [...]

By Shaikh Almina · 16/4/2024

क्या आपका पूरा दिन रसोई के काम करने में निकल जाता है? अगर हां, तो यह लेख आपका काम आसान बना सकता है। हमें पूरा यकीन है कि इसमें बताए गए आपको टिप्स और ट्रिक्स आपको पहले पता नहीं होंगे।

एक तो गर्मी और ऊपर से किचन के काम…ब्रेकफास्ट बनाओ, लंच बनाओ, स्नैक्स बनाओ और फिर डिनर की तैयारी….पूरा दिन कब निकल गया पता ही नहीं चलता। ऐसे में हमारी कोशिश यही रहती है कि हम अपना हर काम अपना हर काम जल्दी और बहुत ही एफिशिएंट तरीके से करें, लेकिन कुछ काम ऐसे होते हैं जिन्हें बड़े ही लंबे मेथड से किया जाता है।

ऐसे में होता यह है की हमारा काम देर से ही होता है। हम किचन में काम करते हुए कोशिश करते हैं कि सारा काम जल्दी हो जाए। हालांकि, कुछ काम छोटे-मोटे होते हैं जिन्हें जल्दी से करने के लिए हम किचन हैक्स की मददले सकते हैं। कई हैक्स तो ऐसे होते हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोगों को मालूम होता है।

चॉपिंग बोर्ड इस्तेमाल करते वक्त नहीं होगी परेशानी

कई बार ऐसा होता है कि जब हम चॉपिंग बोर्ड इस्तेमाल करते हैं, तो वो इधर से उधर भागता है। अगर आप चाहती हैं ऐसा ना हो और यह एक जगह फिक्स हो जाए, तो यह हैक काम आ सकता है। इसे हैक को अपनाने के लिए एक स्पंज की जरूरत होगी।

सबसे पहले स्पंज को किचन काउंटर पर रखें और फिर स्पंज के ऊपर थोड़ा सा पानी डालें। अब इसके ऊपर चॉपिंग बोर्ड रखकर इस्तेमाल करें

घर पर चाकू की धार कैसे बढ़ाएं?

हर रसोई में चाकू सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। पर कई बार चाकू के लगातार इस्तेमाल से धार कम हो जाती है। चाकू की धार कम होने से सब्जियों और फलों को काटने में वक्त लग जाता है। वैसे तो सबसे आसान तरीका है कि आप बाजार से नई चाकू खरीद लाएं, लेकिन घर में भी चाकू पर धार लगाई जा सकती है।

इसके लिए एक चीनी का बाउल लें और उल्टा करके नीचे के हिस्से से चाकू पर धार लगाएं। धार तेज करने के बाद उसे गरम पानी में डाल कर साफ करें। इस तरह से आप मात्र 10 मिनट में ही चाकू की धार को तेज कर सकती हैं।

तेल की बोतल को साफ कैसे रखें?

ऑयल की बोतल जब हम तेल कुकिंग करने के लिए निकालते हैं, तो तेल बोतल के ऊपर लगा जाता है और बोतल ऊपर से गंदी हो जाती है। बहुत ध्यान से निकालने के बाद भी तेल बोतल पर लग जाता है।

ऐसे में हमारे पास आपके लिए एक हैक है, जिसे अपनाने के बाद तेल की बोतल गंदी नहीं होगी। आप टिश्यू पेपर को बोतल के ऊपरी हिस्से पर लगाएं और फिर रबड़ लगाकर पेपर को फिक्स कर दें। बस काम हो गया है।

Khana AMP · Quick view
View full