सेब का सिरका के फायदे हर जगह है चर्चित, तो आज हो जाएं इससे होने वाले नुकसान से भी परिचित

Apple Vinegar Side Effects: सेब का सिरका के बहुत से फ़ायदे है, जिसे खाने के बाद आपको बहुत- सी बीमारियों से छुटकारा मिलता है। ये एक प्राकृतिक टॉनिक है। सेब का सिरका बहुत- से पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें एसिड, विटामिन और खनिजों की मात्रा अधिक होती है। इसमें काफ़ी मजबूत अम्ली

By Jyoti Pandey · 22/1/2023

Apple Vinegar Side Effects: सेब का सिरका के बहुत से फ़ायदे है, जिसे खाने के बाद आपको बहुत- सी बीमारियों से छुटकारा मिलता है। ये एक प्राकृतिक टॉनिक है। सेब का सिरका बहुत- से पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें एसिड, विटामिन और खनिजों की मात्रा अधिक होती है। इसमें काफ़ी मजबूत अम्लीय गुण मौजूद होते हैं। लेकिन, आजतक लोगों ने सिर्फ इसके फ़ायदे के बारे में सुना है। पर इसके नुकसान के बारे में नहीं जानते है। सेब का सिरका से आपके शरीर को बहुत नुकसान भी हुआ होगा, लेकिन आपने इसे नजरंदाज कर दिया होगा। लेकिन, हम जब आपको सेब का सिरका से होने वाले नुकसान के बारे में बताएंगे, तो आप भविष्य में इसे नजरंदाज नहीं करेंगे।

Apple Vinegar Side Effects:

पोटेशियम लेवल कम और हड्डियों को नुकसान

सेब का सिरका में पोटेशियम का स्तर कम होता है और ज्यादा अधिक सेब का सिरका का सेवन करने से ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या हो जाती है। इसलिए आप ज्यादा अधिक सेब के सिरका का सेवन ना करें , इसमें एसिड होता है, जो आपके हड्डियों को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे आपको भविष्य में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

गले में जलन की समस्या

आपको बता दें, सेब के सिरके में गला जलने की भी शिकायत होती है। सेब के सिरके में मौजूद एसिटिक एसिड बच्चों के गले में जलन पैदा करता है। हालांकि, यह सभी के साथ जरूरी नहीं है। लेकिन, छोटे बच्चों के लिए ये नुकसान जनक हो सकता है। इसलिए आप बच्चों को सेब का सिरका बिना आवश्यकता के ना दें।

त्वचा में जलन की समस्या

सेब का सिरका अम्लीय प्रकृति का होता है। इसमें अम्लीय गुण मौजूद होते है। इस कारण से सेब के सिरके को त्वचा पर लगाने से जलन हो सकती है। इसलिए किसी भी सेंसिटिव जगह पर सेब का सिरका इस्तेमाल करने से पहले एक बार जरुर सोच लें। बहुत- से लोग सेब का सिरका अपनी स्किन पर लगा लेते हैं, फिर जलन महसूस करते हैं। उन्हें पता भी नहीं होता है कि उन्हें जलन सेब का सिरका की वजह से हो रही है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Khana AMP · Quick view
View full