बाजार में मिलने वाला ये बेहद सस्ता फल आपके शरीर को बनाएगा तंदरुस्त
सेहतमंद रहने के लिए डॉक्टर भी हमेशा फल खाने की सलाह देते हैं। चाहे आप बीमार हो या स्वस्थ फलों का सेवन रोजाना ही करना चाहिए। खासतौर से गर्मी के मौसम में सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरुरत होती है। ऐसे में फ्रूट्स खाकर आप गर्मी में स्वस्थ रह सकते हैं। गर्मी में ऐसे [...]
सेहतमंद रहने के लिए डॉक्टर भी हमेशा फल खाने की सलाह देते हैं। चाहे आप बीमार हो या स्वस्थ फलों का सेवन रोजाना ही करना चाहिए। खासतौर से गर्मी के मौसम में सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरुरत होती है। ऐसे में फ्रूट्स खाकर आप गर्मी में स्वस्थ रह सकते हैं। गर्मी में ऐसे फल खाने चाहिए जो बॉडी को हाइड्रेटेड रखें और आपको हेल्दी भी। यदि आप खुद को स्वस्थ और मजबूत रखना चाहते हैं तो गर्मी में रोजाना केले का सेवन करें।
केला (Banana) एक बहुत ही स्वादिष्ट फल होता है। यह आसानी से हर जगह और हर सीजन में मिल जाता है। केला बहुत सारे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसमें विटामिन-ए, बी,सी, बी6, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। केला आसानी से हर जगह और हर मौसम में मिल भी जाता है। आज हम आपको केला खाने से होने वाले फायदों के बारे में बता रहे हैं।
एनर्जी से भरपूर
केला एनर्जी का पावरहाउस है। इसमें कार्बोहाइड्रेट काफी मात्रा में पाया जाता है। केला खाने से आपको शरीर में तुरंत एनर्जी मिलती है और दिनभर बिना थकान के फ्रेश रहेंगे। सुबह रोजाना एक केले का सेवन आपको दिनभर एनर्जी से भरपूर रखेगा।
पेट के लिए है फायदेमंद
केला खाना पेट के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसे खाने से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा संतुलित रहती है। साथ ही केला शरीर में हो रही सूजन को भी कम करता है केले में फाइबर होता है जो आपके पेट को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
कमजोरी और तनाव होगा दूर
अगर आपके शरीर में जरा सी भी कमजोरी महसूस हो रही है या फिर आप तनाव में है तो आप केले का सेवन करें। इसमें कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में होता है, जिससे जल्दी पेट भर जाता है और आपकी सेहत को फायदा भी पहुंचाता है।
डाइजेशन में सुधार
केला ऐसा फल है जो आपके पेट के पाचन तंत्र को सुधारता है। अगर आप कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से जूझ रही है तो केला खाना फायदेमंद हो सकता है।
चेहरा चमकदार बनाए
यदि आप अपनी स्किन को जवां और चमकदार बनाए रखना चाहते हैं तो आप केला खा सकते हैं। इससे आपको स्किन की सभी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।