काफी पावरफूल है पान के पत्ते, शादीशुदा पुरुषों के लिए भी है फायदेमंद

Benefits of Betel Leaves: भारत में पान का सेवन करते हुए आपने बहुत से लोगों को देखा होगा। वैसे तो पान खाने को बुरी आदत माना जाता है, लेकिन पान खाने से कुछ फायदे भी होते हैं। हमारे यहां मेहमानों को पान खिलाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। पान की पत्तियां खाने [...]

By S.Dhilip kumar DK · 4/10/2023

Benefits of Betel Leaves: भारत में पान का सेवन करते हुए आपने बहुत से लोगों को देखा होगा। वैसे तो पान खाने को बुरी आदत माना जाता है, लेकिन पान खाने से कुछ फायदे भी होते हैं। हमारे यहां मेहमानों को पान खिलाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। पान की पत्तियां खाने के लिहाज से थोड़ी कसैली होती है। हालांकि, इन पत्तियों में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को लाभ पहुंचाते हैं। पान के पत्ते में टैनिन, प्रोपेन, एल्केलॉयड और फिनाइल पाया जाता है, जो शरीर में दर्द और सूजन को कम करने में काफी मददगार होता है। तो आइए जानते हैं, पान के पत्ते खाने से होने वाले फायदों के बारे में।

Benefits of Betel Leaves

1.पान के पत्ते पाचन क्रिया में करता है मदद

पान के पत्तों को चबाना पाचन क्रिया के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। कब्ज एसिडिटी जैसी समस्याओं से निजात पाने के लिए पान की पत्तियां चबानी चाहिए। अल्सर जैसी बीमारियों को ठीक करने में भी ये पत्तियां काफी फायदेमंद होती हैं।

Benefits of Betel Leaves

2.पान के पत्ते मसूड़ों की सूजन को करता है कम

यदि किसी व्यक्ति को मसूड़ों में सूजन या गांठ जैसी कोई समस्या हो जाती है, तो ऐसे व्यक्ति को पान की पत्तियां चबानी चाहिए। इन पत्तियों में पाए जाने वाले तत्व मसूड़ों की सूजन को कम करते हैं और मसूड़ों में उभरी हुई गांठों को भी ठीक करते हैं।

Benefits of Betel Leaves

3.पाने के पत्ते डायबिटीज को करता है कंट्रोल

पान की पत्तियों का सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है, इसलिए डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए पान की पत्तियां चबाना बेहद लाभकारी है।

Benefits of Betel Leaves

4.पाने के पत्ते दांतों के लिए भी है काफी फायदेमंद

कुछ लोग पान में सुपारी, तंबाकू, कत्था, चूना, मिलाकर इसका सेवन करते हैं, लेकिन यदि पान से इन चीजों को निकाल दिया जाए, तो पान की पत्तियां चबाना दातों के लिए बहुत अच्छा होता है।

Benefits of Betel Leaves

5.पान के पत्ते साधारण बीमारियों में भी है फायदेमंद

साधारण बीमारियों जैसे सर्दी, एलर्जी, सिरदर्द या शरीर के किसी हिस्से में आई सूजन या चोट से छुटकारा पाने के लिए पान के पत्ते चबाना लाभकारी होता है। पान के पत्ते में शहद मिलाकर खाने से सर्दी जैसी बीमारियां आसानी से ठीक हो जाती हैं। इसके अलावा, अगर आपको कहीं कोई चोट लगी है, तो पान का सेवन करने से घाव जल्दी भर जाते हैं।

Benefits of Betel Leaves
Khana AMP · Quick view
View full