Benefits of Clove: लौंग खान के हैं कई फायदे, इन बीमारियों के लिए है वरदान
Benefits of Clove: भारतीय किचन में ऐसे कई मसाले होते हैं, जो न सिर्फ खान का स्वाद बढ़ाते बल्कि हमें कई तरह की बीमारियों से भी बचाते हैं। इनमें से एक है लौंग। लौंग में मैग्नीज, फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, सोडियम, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो कई तरह की बीमारियों से बचाव
Benefits of Clove: भारतीय किचन में ऐसे कई मसाले होते हैं, जो न सिर्फ खान का स्वाद बढ़ाते बल्कि हमें कई तरह की बीमारियों से भी बचाते हैं। इनमें से एक है लौंग। लौंग में मैग्नीज, फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, सोडियम, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो कई तरह की बीमारियों से बचाव करते हैं। तो आइए जानते हैं लौंग खाने के फायदे।
साइनस से मिलेगा आराम
कई लोगों सर्दियों के मौसम में साइनस की समस्या होती है। ऐसे में अगर आप लौंग का सेवन करते हैं, तो इससे आपको आराम मिलेगा। इसके अलावा, इसे खाने से किसी भी तरह के इंफेक्शन और सांस से जुड़ी समस्या से राहत मिलती है।
इम्यूनिटी होगी मजबूत
लौंग हमारी इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जो आपकी प्रतिरक्षा क्षमता को मजबूत करता है। इसके अलावा, सर्दियों में होने वाले इंफेक्शन से भी यह आपका बचाव करता है।
एसिडिटी से राहत
लौंग आपको एसिडिटी और पाचन संबंधी समस्याओं से भी राहत देता है। अगर आप सुबह-शाम लौंग खाते हैं, तो इससे आपकी पाचन से जुड़ी समस्या खत्म होती है।
सर्दी-खांसी होगी दूर
आमतौर पर सर्दी के मौसम में सभी को खांसी-जुकाम और फ्लू रहता है। ऐसे में लौंग का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। यह खांसी से राहत दिलाता है और गले की खराश को भी कम करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।