रोजाना 1 भुट्टा खाने से सेहत को होंगे जबरदस्त फायदे, आंखों से लेकर वजन कम करने तक में मिलेगी मदद
बारिश का मौसम आते ही हर तरह भुट्टेवाले नजर आने लग जाते हैं। भुट्टे के बिना बारिश का मौसम अधूरा सा लगता है। झिम बारिश में सोंधी-सोंधी भुट्टे सिकने की खुशबू लेते हुए लोगों को चटपटा और गर्म भुट्टा खाने में खूब मजा आता है। भुट्टे को मकई और स्वीट कॉर्न के नाम से भी [...]
बारिश का मौसम आते ही हर तरह भुट्टेवाले नजर आने लग जाते हैं। भुट्टे के बिना बारिश का मौसम अधूरा सा लगता है। झिम बारिश में सोंधी-सोंधी भुट्टे सिकने की खुशबू लेते हुए लोगों को चटपटा और गर्म भुट्टा खाने में खूब मजा आता है। भुट्टे को मकई और स्वीट कॉर्न के नाम से भी जाना जाता है। कुछ लोग इसे सेककर खाते हैं तो कुछ इसकी तरह-तरह की डिश बनाकर खाते हैं। भुट्टा ना सिर्फ स्वाद में अच्छा लगता है बल्कि ये सेहत को भी काफी फायदा पहुंचाता है। हम आपको आज भुट्टा खाने से होने वाले फायदों के बारे में बता रहे हैं।
शरीर को करता है मजबूत
भुट्टे में अच्छी मात्रा में विटामिन बी-6, आयरन, विटामिन ए, थियामिन, जिंक और मैग्नीशियम मौजूद होता है जो इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है। इससे थकन और कमजोरी नहीं होती और शरीर को मजबूती मिलती है।
आँखों को पहुंचाता है फायदा
भुट्टे में ऐसे विटामिन और एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो आँखों को फायदा पहुंचाते हैं। इसमें मौजूद कैरोटीनोइड नामक पदार्थ आँखों की रौशनी बढ़ाने में मदद करता है।
वजन कंट्रोल करने में मदद
भुट्टा खाने के बाद पेट अच्छी तरह भर जाता है। इससे ज्यादा देर तक भूख नहीं लगती है। भुट्टे में फैट काफी कम और स्टार्च काफी मात्रा में होता है। ऐसे में आप भुट्टा खाकर भी अपना वजन कंट्रोल कर सकते हैं।
एनीमिया का खतरा करता है कम
भुट्टा खाने से एनीमिया का खतरा काफी हद तक टल जाता है। दरअसल, इसमें विटामिन बी 12, फोलिक एसिड और आयरन अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इससे रेड ब्लड सेल्स को बनाने में मदद मिलती है।
बच्चों को पहुंचाता है फायदा
भुट्टा बच्चों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इससे बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास अच्छे से होता है। दरअसल, भुट्टे में कोलेस्ट्रॉल न के बराबर होता है। साथ ही ये दिल को सेहतमंद बनाए रखने में भी मदद करता है।