Benefits of Curry Leaves For Hair: बालों के लिए बेहद फायदेमंद है करी पत्ता, ऐसे करें इस्तेमाल

Benefits of Curry Leaves For Hair: आपने करी पत्ते का इस्तेमाल कई तरह के व्यंजनों को बनाते वक्त किया होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं करी पत्ता खाने का स्वाद बढ़ाने के अलावा बालों को बढ़ाने में भी मदद करता है। इसमें विटामिन भरपूर मात्रा में होता है, जो स्कैल्प को हेल्दी रखता है और [.

By Jyoti Sibal · 1/2/2023

Benefits of Curry Leaves For Hair: आपने करी पत्ते का इस्तेमाल कई तरह के व्यंजनों को बनाते वक्त किया होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं करी पत्ता खाने का स्वाद बढ़ाने के अलावा बालों को बढ़ाने में भी मदद करता है। इसमें विटामिन भरपूर मात्रा में होता है, जो स्कैल्प को हेल्दी रखता है और बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में भी मदद करता है, तो आइए जानते हैं इसके फायदे।

Benefits of Curry Leaves For Hair

बालों को बढ़ाने के लिए

सबसे पहले एक बाउल लें और उसमें बराबर मात्रा में आंवला, मेथी और करी पत्ता डालें। इन सब को पीच कर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें और स्कैल्प और बालों में लगाएं। फिर इसको 30 से 45 मिनट के लिए छोड़कर गुनगुने पानी से साफ कर लें।

डैंड्रफ कम करता है

करी पत्ते में एंटीफंगल गुण और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो डैंड्रफ को कम करता है। इसके लिए आप मुट्ठी भर करी पत्तों को पीसकर गाढ़ा पेस्ट बना लें और इसमें दही मिला दें। फिर इसे स्कैल्प में लगाएं और आधे घंटे बाद धो लें।

नेचुरल शाइन के लिए

नेचुरल शाइन के लिए भी करी पत्ता बहुत लाभदायक है। सबसे पहले एक गर्म पैन में थोड़ा सा नरियल का तेल लें और इसमें करी पत्ते डालें। इसे गर्म करें और गैस को बंद करके इसे बालों में लगाकर मालिश करें।

हेयर फॉल कंट्रोल करने के लिए

सबसे पहले एक करी पत्ते को पीसकर पेस्ट बना लें। इसमें प्याज का रस मिलाएं और बालों में लगाएं। इसके बाद इसे एक घंटे के लिए लगा कर छोड़ दें। ये बालों को झड़ने से रोकता है और स्कैल्प को पोषण देने का काम करता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Khana AMP · Quick view
View full