इस एक फल के हैं 5 जादुई फायदे, जानिए खजूर खाने के फायदे

Benefits of Dates: ड्राई फ्रूट में लोग अक्सर खजूर को जरूर शामिल करते हैं। यह टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्थी भी होते हैं। सर्दियों में इनका सेवन करना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है, क्योंकि इनकी तासीर गर्म होती है। ऐसे ठंड के मौसम में ये शरीर को गर्म रखता है। खजूर में मौजूद पोषक तत्त

By Team Khana Talkies · 26/9/2023

Benefits of Dates: ड्राई फ्रूट में लोग अक्सर खजूर को जरूर शामिल करते हैं। यह टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्थी भी होते हैं। सर्दियों में इनका सेवन करना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है, क्योंकि इनकी तासीर गर्म होती है। ऐसे ठंड के मौसम में ये शरीर को गर्म रखता है। खजूर में मौजूद पोषक तत्त्व शरीर को स्वस्थ रखने में भी मदद करती है। खजूर में शुगर, विटामिन और प्रोटीन मौजूद होते हैं, जो वजन बढ़ाने का काम करते हैं। इसके लिए रोज 4-5 खजूर का सेवन करना चाहिए। रात में दूध में उबालकर खजूर ले सकते हैं। खजूर को सर्दियों का मेवा भी कहा जाता है।

benefits of dates

खजूर को इस्तेमाल करने के अनगिनत फायदे हैं, क्योंकि खजूर में कॉलेस्ट्रोल नही होता है और फेट का स्तर भी काफी कम होता है। एक खजूर से 23 कैलोरी मिलती है। इसके साथ ही यह सेल डैमेज, कैंसर से बचाव और दिल से जुड़ी समस्याओं से बचाव में भी बहुत कारगर है, तो आइए जानें खजूर के फायदे।

1.प्रोटीन से भरपूर

खजूर में प्रोटीन काफी अच्छी मात्रा होता है, जो हमारी मांसपेशियों को मजबूत रखने में मदद कर सकता है। कई रेगुलर जिम जाने वाले नैचुरल प्रोटीन और मिठास हासिल करने के लिए खजूर को अपने डाइट में शामिल करते हैं।

benefits of dates

2.पोटैशियम

खजूर में पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होती है। रोजाना 10 खजूर डाइट में शामिल किए जाए तो भूख नियंत्रित रहेगी। साथ ही शरीर को एनर्जी मिलेगी। अगर किसी की शारीरिक क्षमता कम है या उसकी बॉडी कमजोर है तो रोजाना मिश्री और तीन-चार छुहारे दूध में डालकर उबालें और पिएं। इससे शरीर को ताकत मिलती है। साथ ही दमा की शिकायत भी दूर होती है।

benefits of dates

3.हाई विटामिन एवं मिनरल सोर्स

इसमें प्रचुर मात्रा में मिनरल्स, शुगर, कैल्शियम, आयरन और पोटेशियम जैसे गुणकारी तत्व मौजूद होते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन ए, सी, ई, के, बी2, बी6, नियासिन और थियामिन भी होता है।

benefits of dates

4.आयरन से भरपूर

खजूर में आयरन की मात्रा भी अधिक होती है। ये शरीर में ऑक्सीजन के स्तर को ठीक रखता है। इसे खाने से शरीर में रक्त कोशिकाओं की कमी नहीं होती है। इसका सेवन खून की कमी यानी एनीमिया में फायदेमंद होता है।

benefits of dates

5.शरीर में गर्मी

जिन लोगों को ज्यादा ठंड लगती है या सर्दी-जुकाम बना रहता है, उन्हें भी खजूर खाना चाहिए। सर्दियों के मौसम में 7 से 8 खजूर को दूध में हल्की काली मिर्च या सोंठ के साथ उबाल लें। अब इसे छानकर पी लें। इससे बंद नाक खुल जाएगी। खजूर में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। ये पाचन तंत्र के लिए बेहद उपयोगी होता है। ये आंतों में गंदगी को चिपकने नहीं देता है। इससे कब्ज की शिकायत में राहत मिलती है।

benefits of dates
Khana AMP · Quick view
View full