Benefits of Soy Milk: सोया मिल्क है सबसे अच्छा ऑप्शन, जानें इसके फायदे

Benefits of Soy Milk: काफी समय से वीगनिस्म यानी शाकाहार का चलन बहुत बढ़ गया है। ऐसे कई लोग हैं जो मांस-मछली खाना तो दूर गाय या भैंस का दूध भी नहीं पीते हैं, लेकिन अब सवाल ये है कि अगर गाय या भैंस का दूध नहीं लिया जाए तो फिर किस दूध का इस्तेमाल [...]

By Jyoti Sibal · 22/1/2023

Benefits of Soy Milk: काफी समय से वीगनिस्म यानी शाकाहार का चलन बहुत बढ़ गया है। ऐसे कई लोग हैं जो मांस-मछली खाना तो दूर गाय या भैंस का दूध भी नहीं पीते हैं, लेकिन अब सवाल ये है कि अगर गाय या भैंस का दूध नहीं लिया जाए तो फिर किस दूध का इस्तेमाल किया जाए? तो हम आपको बता दें कि सोया दूध आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन है। इसका सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभदायक है, क्योंकि यह कैलोरी में कम और प्रोटीन में उच्च होता है। तो आइए जानते हैं इसके फायदे।

Benefits of Soy Milk

हड्डियों के लिए लाभदायक

सोया मिल्क कैल्शियम से भरपूर होता है और यह आपकी हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसी के साथ ये महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को भी कम करता है।

दिल के लिए लाभदायक

सोया मिल्क में मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड होता है, जो आपके प्लाज्मा लिपिड स्तर में सुधार करता है। इससे आपके ह्रदय रोगों का जोखिम कम हो जाता है।

वजन घटाने में असरदार

प्रोटीन और फाइबर से भरपूर सोया मिल्क वजन घटाने के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है। इसके अलावा, यह हाई ब्लड प्रेशर में भी मदद करता है। सोया मिल्क का सेवन आपके मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने में काफी मदद करता है।

बालों के विकास में मददगार

अगर आपके बाल बहुत ज्यादा झड़ते हैं, तो सोया मिल्क का सेवन आपके बालों के लिए बेहद लाभदायक है। इसमें प्रोटीन की मात्रा काफी अधिक होती है, जिससे बालों के विकास में मदद मिलती है।

आपकी त्वचा के लिए लाभदायक

सोया मिल्क हाइपरपिग्मेंटेशन को कम करने में मदद करता है, जिससे आपकी त्वचा में सुधार होता है। यह डेड स्किन सेल्स में नई जान देता है और इससे आपकी त्वचा में नमी बनी रहती है। इसके अलावा, सोया मिल्क एजिंग प्रॉब्लम जैसे लक्षणों में भी सुधार करता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Khana AMP · Quick view
View full