कुकिंग में करें इन 4 तेलों का इस्तेमाल, कभी नहीं होंगे दिल की बीमारी का शिकार
Cooking Oils: खाना बनाते समय लोग अलग-अलग कुकिंग ऑयल (Cooking Oils) का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि मार्किट में मिलने वाले ज्यादातर कुकिंग ऑयल्स में अनसैचुरेटेड फैट भारी मात्रा में मौजूद रहता है. जिससे बॉडी का ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने लगता है. ऐसे में लोगों को दिल की बीमारी होने
Cooking Oils: खाना बनाते समय लोग अलग-अलग कुकिंग ऑयल (Cooking Oils) का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि मार्किट में मिलने वाले ज्यादातर कुकिंग ऑयल्स में अनसैचुरेटेड फैट भारी मात्रा में मौजूद रहता है. जिससे बॉडी का ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने लगता है. ऐसे में लोगों को दिल की बीमारी होने का भी खतरा रहता है. लेकिन अगर आप चाहें तो कुछ नेचुरल तेलों का इस्तेमाल करके ना सिर्फ हार्ट को हेल्दी रख सकते हैं बल्कि कई गंभीर बीमारियों से भी बच सकते हैं. तो आइए जानते हैं बेस्ट कुकिंग ऑयल्स के नाम, जिनका उपयोग सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.
जैतून का तेल
जैतून के तेल में एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद रहते हैं. इसके अलावा जैतून का तेल हेल्दी फैट के लिए भी जाना जाता है. ऐसे में वजन कम करने से लेकर दिल को सेहतमंद रखने के लिए जैतून के तेल का इस्तेमाल बेस्ट हो सकता है. वहीं जैतून के तेल में बना खाना आसानी से पच जाता है. जिससे पेट में गैस या एसिडिटी की समस्या भी नहीं होती है.
सूरजमुखी का तेल
सूरजमुखी का तेल लो फैट होने के साथ-साथ अनसैचुरेटेड फैटी एसिड से भी भरपूर होता है. जिसे खाने से हड्डियां मजबूत बनती हैं. वहीं सूरजमुखी के तेल में मौजूद लीनोलिक एसिड कोरोनरी हार्ट डिजीज होने की संभावना को भी कम करता है. ऐसे में आप खाना बनाने के लिए सूरजमुखी के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
तिल का तेल
डायबिटीज के मरीजों के लिए तिल के तेल में बना खाना काफी फायदेमंद होता है. तिल का तेल में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और सीसेमिनोल नामक तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मददगार होते हैं. वही तिल के तेल का सेवन करके आप पर्किंसन डिजीज से भी निजात पा सकते हैं.
सरसों का तेल
खाना बनाने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल भी बेस्ट होता है. सरसों के तेल को मोनोसैचुरेटेड फैट, पॉलीसैचुरेटेड फैटी एसिड, ओमेगा 3 और ओमेदा 6 फैटी एसिड का बेहतरीन स्रोत माना जाता है. ऐसे में कुकिंग के दौरान सरसों के तेल का इस्तेमाल दिल की सेहत को दुरुस्त रखने के साथ-साथ शरीर में पोषक तत्वों की कमी पूरी करने में सहायक होता है.
ये भी पढ़ें – मानसून में जरुर करें 4 नेचुरल हर्ब्स का सेवन, बीमारी हो जाएगी मिनटों में छूमंतर