सुंदर और घने बालों के लिए अपनाए ये बेस्ट हेयर केयर टिप्स, 10 दिनों में दिखेगा असर

Best Hair Care Tips In Hindi: सुंदर और घने बाल सभी को पसंद होते है। कहते है सुंदर बालों से ही इंसान की खूबसूरती निखर कर आती है, लेकिन जब बाल टूटने लगते है तो व्यक्ति को तनाव हो जाता है। और वो बहुत दुखी हो जाता है। इसके लिए हम बहुत से हेयर प्रोडक्ट [...]

By Jyoti Pandey · 23/12/2022

Best Hair Care Tips In Hindi: सुंदर और घने बाल सभी को पसंद होते है। कहते है सुंदर बालों से ही इंसान की खूबसूरती निखर कर आती है, लेकिन जब बाल टूटने लगते है तो व्यक्ति को तनाव हो जाता है। और वो बहुत दुखी हो जाता है। इसके लिए हम बहुत से हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल भी करते है। पर हमें जब उन हेयर प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने के बाद भी कोई फायदा नहीं मिलता, तो हम निराश हो जाते है।

Hair Care Tips

ऐसे में अगर आप घरेलू उपायों को आजमाएंगे, तो आपको इतना अधिक लाभ मिलेगा कि आप इसका सुझाव दूसरे को भी देंगे। इतनी तेजी से आपके बाल बढ़ने लगेंगे आप उसे देखकर प्रसन्न हो जाएंगे। तो इसके लिए आपको हमारे इस लेख को पूरा अंत तक पढ़ना होगा। तो चलिए शुरू करते है।

सुंदर और घने बालों के लिए करें इन घरेलू उपायों को इस्तेमाल:

1.रुसी से पाए छुटकारा

जैसा कि हम सभी जानते है नारियल का तेल बालों को पोषण देता है और जब इसमें नींबू का रस मिलाया जाता है, तो यह डैंड्रफ के लिए रामबाण साबित हो सकता है। रुसी से छुटकारा पाने के लिए यह एक ऐसा घरेलू नुस्खा है, जो बहुत लाभदायक है। यह बालों की कंडीशनिंग है। आप चाहें तो नारियल के तेल की जगह जैतून के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बालों पर भी कमाल का काम करता है और आपके बालों को भरपूर पोषण देने के साथ-साथ रूसी को भी जड़ से दूर करता है।

Hair Care Tips

उपयोग करने का तरीका:

सबसे पहले आपको 2 चम्मच नारियल का तेल/जैतून का तेल लेना है। फिर उसमें 2 चम्मच नींबू का रस मिलना है। अब इससे अपने बालों और स्कैल्प पर हल्के हाथों से मसाज करनी है। मसाज करने के बाद इसे करीब 20 मिनट तक लगा रहने दें। उसके बाद बालों को शैंपू से धो लें। इसके नियमित इस्तेमाल से आपके बालों से डैंड्रफ तुरंत दूर हो जाएगा और आपके बालों में चमक के साथ-साथ बाल घने और लंबे भी हो जाएंगे। आप चाहें तो बस शैंपू के बाद बालों में नींबू का रस लगा सकते हैं और बालों को तौलिये से सुखा सकते हैं, बेजान बालों के लिए यह एक बेहतरीन थेरेपी है।

2. बालों में लगाए दही

को बालों में लगाने से रूसी भी खत्म होती है और इससे बालों को हाइड्रेशन भी मिलता है। बालों की ग्रोथ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और बालों को मुलायम और चमकदार भी बनाता है।

Hair Care Tips

उपयोग करने का तरीका:

बालों के साथ स्कल्प पर भी दही लगाएं। साथ ही इस बात का ध्यान भी रखें कि दही को पूरे बालों और स्कैल्प पर बराबर मात्रा में लगाना चाहिए। आपको इसे लगभग 1 घंटे के लिए सेट और सूखने दें। इसके बाद शैंपू से धो लें। यह बालों को हाइड्रेशन प्रदान करता है। बालों की ग्रोथ के लिए दही में अंडा और मेयोनीज मिलाकर लगाएं और अगर आप मुलायम और चमकदार बाल चाहते हैं तो दही के साथ बराबर मात्रा में शहद मिलाकर बालों में लगाएं। रूखे बालों के लिए यह रामबाण है।

3. डैंड्रफ के लिए नीम का तेल

Hair Care Tips

5. कमल का फूल कंडीशनर

हम में से बहुत कम लोग जानते होंगे कि कमल का फूल अद्भुत होता है। यह बालों के लिए एक बेहतरीन कंडीशनर है, जो बालों को मुलायम रखने के साथ पोषण भी देता है।

Hair Care Tips

उपयोग करने का तरीका: 

कमल का फूल घर लाकर उसकी पंखुड़ियां तोड़ लें।  इसे मिक्सी में पीस लें और इस मिश्रण को बालों में लगाएं। इस मिश्रण को कुछ देर बालों में लगा रहने दें और फिर सादे पानी से बालों को धो लें। यह एक ऐसी प्राकृतिक औषधि है, जो आपके बालों पर जादुई प्रभाव डालती है और आपके बालों को स्वस्थ रखती है।

Khana AMP · Quick view
View full