Bhai Dooj Kab Hai 2023: इस दिन करें अपने भाई को तिलक, जानें भाई दूज का शुभ मुहूर्त और महत्व

Bhai Dooj Kab Hai 2023: आज यानी 7 मार्च 2023 को होलिका दहन है। इसके बाद 8 मार्च 2023 को होली का त्योहार मनाया जाएगा और होली के बाद भाई दूज मनाई जाएगी। हर बहन इस पर्व का बेसब्री से इंतजार करती है। भाई दूज भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है। इस पावन पर्व पर [...]

By Team Khana Talkies · 7/3/2023

Bhai Dooj Kab Hai 2023: आज यानी 7 मार्च 2023 को होलिका दहन है। इसके बाद 8 मार्च 2023 को होली का त्योहार मनाया जाएगा और होली के बाद भाई दूज मनाई जाएगी। हर बहन इस पर्व का बेसब्री से इंतजार करती है। भाई दूज भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है। इस पावन पर्व पर बहनें अपने भाई को तिलक लगाकर उसकी लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ, उज्जवल भविष्य की कामना करती हैं। तो आइए जानते हैं इस साल होली के बाद भाई दूज की डेट, तिलक का मुहूर्त और महत्व। Also Read: Chanakya Niti: पत्नी को इस मामले में नहीं करनी चाहिए शर्म, वरना पड़ सकता है भारी

Bhai Dooj Kab Hai 2023

कब है भाई दूज 2023 डेट – Bhai Dooj 2023 Date

होली के बाद भाई दूज का त्योहार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस साल होली की भाई दूज 9 मार्च 2023 यानी गुरुवार को मनाई जाएगी। यह त्यौहार भाई-बहनों के बीच प्यार का बन्धन होता है।

होली भाई दूज 2023 मुहूर्त – Holi Bhai Dooj 2023 Muhurat

पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि 8 मार्च 2023 को शाम 07 बजकर 42 मिनट से शुरू होगी और इसके अगले दिन यानी 9 मार्च 2023 को रात 8 बजकर 54 मिनट पर खत्म होगी। इस दिन दोपहर में यह त्योहार मनाया जाएगा। भाई को तिलक करने का मुहूर्त – दोपहर 12:31 – दोपहर 02.00 (9 मार्च 2023) Also Read: Holi Paan Thandai Recipe : होली पर बनाएं ठंडी पान ठंडाई

क्या है होली भाई दूज का महत्व

भाई दूज का एक खास महत्व होता है। यह त्योहार भाई-बहनों के बीच आपसी प्रेम को और भी ज्यादा मजबूत करता है। ऐसा माना गया है कि जो बहनें भाई दूज पर भाई को अपने घर प्रेमपूर्वक बुलाकर उसे भोजन करवाती है, तिलक लगाकर उसका स्वागत करती है। उनके भाइयों की आयु में वृद्धि होती है और उसके जीवन में संकटों का नाश होता है। Also Read: Holi Paan Thandai Recipe : होली पर बनाएं ठंडी पान ठंडाई

कैसे करते हैं होली भाई दूज पर भाई को तिलक

Disclaimer: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम यहां किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Khana AMP · Quick view
View full