घुटनों के दर्द, शुगर से लेकर पीरियड्स के दर्द को भी दूर कर सकती है ये काले रंग की साधारण चीज

हल्दी हमारे रोजमर्रा के जीवन में उपयोग में आने वाली जरुरी चीज है। इसे हर सब्जी या मसाले के चावल में जरूर मिलाया जाता है। हल्दी के बिना खाना बेरंग लगता है। आमतौर पर हम पीली हल्दी ही उपयोग में लेते हैं। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि काली हल्दी भी उपयोग में ली [...]

By ·

हल्दी हमारे रोजमर्रा के जीवन में उपयोग में आने वाली जरुरी चीज है। इसे हर सब्जी या मसाले के चावल में जरूर मिलाया जाता है। हल्दी के बिना खाना बेरंग लगता है। आमतौर पर हम पीली हल्दी ही उपयोग में लेते हैं। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि काली हल्दी भी उपयोग में ली जाती है। जी हां, पीली हल्दी के बारे में तो आपने बहुत सुना होगा लेकिन शायद ही काली हल्दी के बारे में सुना होगा। काली हल्दी में पीली हल्दी से ज्यादा औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसे अगर सेहत का खजाना भी कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा। हम आपको आज काली हल्दी से होने वाले फायदों के बारे में बता रहे हैं।

डायबिटीज के लिए फायदेमंद
डायबिटीज के मरीजों के लिए काली हल्दी काफी फायदेमंद मानी जाती है। इसे अधिक मात्रा में फाइबर होता है। साथ ही करक्यूमिन नामक पदार्थ भी पाया जाता है, जो शरीर में इंसुलिन का स्तर सुधारने में मदद करता है।

हाई बीपी करें कंट्रोल
काली हल्दी बीपी की समस्या को भी सुधारने में मदद करती है। इसमें मौजूद करक्यूमिन में एंटीऑक्सीडेंट और anti-inflammatory गुण पाए जाते हैं। ये ब्लड फ्लो को ठीक रखता है।

ओस्टियोआर्थराइटिस से मिलेगा छुटकारा
काली हल्दी खाने से ओस्टियोआर्थराइटिस की समस्या में भी फायदा मिलता है। इसके सेवन से जोड़ों के दर्द से और साथ घुटनों के दर्द से राहत मिलती है।

पाचन तंत्र करें मजबूत
काली हल्दी पाचन तंत्र को सुधारने में भी मदद करती है। इसमें फाइबर की मात्रा होती है जो पाचन संबंधी समस्याओं को ठीक कर सकती है।

चोट या घाव ठीक करने में फायदेमंद
काली हल्दी किसी भी तरह की चोट या घाव को भरने में लाभदायक होती है। आप इसका लेप चोट, मोच, घाव पर लगा दें। ये जल्दी ठीक हो जाएंगे।

पीरियड्स के दर्द से मिलेगी राहत
काली हल्दी का सेवन करने से पीरियड्स के दर्द से भी राहत मिलती है। इससे पेट में हो रही ऐठन दूर होती है।

Khana AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें