क्या आपके भी सर्दी के मौसम में शरीर में होता है दर्द? तो अभी जानिए दर्द से छुटकारा पाने के सही तरीके
Body Pain In Winter: सर्दियों का मौसम अधिकतर लोगों को पसंद होता है। सर्दी के मौसम को गुलाबी ठंड बोलते हैं, क्योंकि ये मौसम बहुत सुहावना और रोमांटिक होता है। लेकिन, इस मौसम में तबियत खराब होने के ज्यादा चांस होते हैं। अकसर बहत- से लोगों के शरीर में दर्द जैसी शिकायत रहती है। जब [..
Body Pain In Winter: सर्दियों का मौसम अधिकतर लोगों को पसंद होता है। सर्दी के मौसम को गुलाबी ठंड बोलते हैं, क्योंकि ये मौसम बहुत सुहावना और रोमांटिक होता है। लेकिन, इस मौसम में तबियत खराब होने के ज्यादा चांस होते हैं। अकसर बहत- से लोगों के शरीर में दर्द जैसी शिकायत रहती है। जब वह सुबह उठते हैं, तो उनके शरीर में दर्द रहता है। भले ही रात में उन्होंने अच्छी नींद ली हो। जिन लोगों को गठिया है, उनके जोड़ों में सर्दी के मौसम में बहुत दर्द होता है। ऐसे में आप पूरे दिन परेशान रहते हैं। लेकिन, अगर आप इस दर्द से मुक्ति चाहते हैं, तो आपको कुछ जरूरी उपाय करने चाहिए। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि सर्दी में होने वाले भयंकर दर्द से बचने का तरीका।
एक्सपोर्ट्स का कहना है कि, जब हम सर्दियों में एक्सरसाइज नहीं करते हैं और मूवमेंट की कमी होती है, तो आमतौर पर शरीर में दर्द जैसी समस्या बनी रहती है। कई लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें सिरदर्द, पेट या गर्दन में अकड़न महसूस होती है। खासकर यह समस्या उन लोगों को होती है जो बाइक चलाते हैं। सर्दियों में धूप में सीमित रहने से विटामिन डी का स्तर कम हो जाता है, जो हड्डियों और जोड़ों को नुकसान पहुंचाता है। ऐसे कई तरीके हैं, जिनसे आप सर्दियों में हड्डियों और जोड़ों के दर्द को दूर भगा सकते हैं।
व्यायाम
एक बुजुर्ग व्यक्ति को ठंड के मौसम से सबसे अधिक परेशानी होती हैं। गठिया जैसी समस्या में आप पर ठंड के मौसम का ज्यादा प्रभाव पड़ता है। अगर व्यायाम करेंगे, तो आपको शरीर में दर्द जैसी समस्या से छुटकारा मिलेगा। साथ ही व्यायामकी कमी से समस्या और बढ़ जाती है, जिससे अधिक दर्द होता है। ऐसे में आपको हमेशा शारीरिक गतिविधि करते रहना चाहिए। आपको किसी ना किसी प्रकार के दैनिक व्यायाम या गतिविधि में शामिल होना चाहिए, ताकि आपके शरीर के हर भाग में लचीलापन आ सकें।
हाइड्रेट रहें
हाइड्रेट रहना तो साल भर जरूरी होता है, लेकिन ये सर्दीयों में सबसे जरूरी होते हैं। जब धूप और गर्मी होती है, तो आप खूब पानी पीने पर विचार करते हैं, लेकिन सर्दीयों में ड्राई एअर आपको डिग्रेशन से दर्द का एहसास कराती है। ऐसे में खूब पानी पीना ना भूले। तरल पदार्थ पीने से जोड़ों और मांसपेशियों के समुचित कार्य सुनिश्चित होते हैं।
ठंडी हवा से बचें
सर्दियों में ठंडी हवा के कारण शरीर में दर्द और अकड़न की समस्या बढ़ जाती है, इसलिए इससे बचने के लिए जितना हो सके घर पर ही रहने की कोशिश करें, लेकिन अगर आप किसी काम से बाहर जाते हैं, तो पूरी बाजू के कपड़े, स्वेटर अवश्य पहनें और सिर ढक कर निकलें।
भोजन का खास ध्यान रखें
जो कोई भी जोड़ों के दर्द का अनुभव करता है, बूढ़ा हो या जवान, उसे इससे बचने के लिए विटामिन सी, डी और के से भरपूर भोजन करना चाहिए। सर्दियों के मौसम में पालक, पत्ता गोभी, टमाटर और संतरे जैसी चीजों को शामिल करें। इनमें कैल्शियम और अन्य खनिज होते हैं, जो हड्डियों और जोड़ों के स्वास्थ्य में सुधार करते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।