Health Tips: आपको भी है बीपी की समस्या? तो इस एक फल से दूर होगी सभी परेशानियां

Health Tips: आज के समय में बीपी की समस्या हो या शरीर से जुड़ी कोई भी समस्या, अगर हम एक अच्छा डाइट लेते हैं तो हर बीमारी से बच सकते हैं, लेकिन आजकल की बीमारी का सबसे बड़ा कारण डाइट ही है क्योंकि हम एक अच्छी डाइट नहीं लेते हैं और ना ही अपनी डाइट [...]

By Team Khana Talkies · 4/3/2023

Health Tips: आज के समय में बीपी की समस्या हो या शरीर से जुड़ी कोई भी समस्या, अगर हम एक अच्छा डाइट लेते हैं तो हर बीमारी से बच सकते हैं, लेकिन आजकल की बीमारी का सबसे बड़ा कारण डाइट ही है क्योंकि हम एक अच्छी डाइट नहीं लेते हैं और ना ही अपनी डाइट में फलों को शामिल करते हैं। फल हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है और इनमें से एक है कीवी, जो हमें कई गंभीर बीमारियों से बचाता है। तो आइए जानते हैं इसके फायदे….

Health Tips: आपको भी है बीपी की समस्या? तो इस एक फल से दूर होगी सभी परेशानियां

ब्लड प्रशेर को कंट्रोल करने में मददगार

कीवी हाई ब्लड प्रेशर में बेहद लाभदायक है। यह हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसे खतरे से भी बचाने में मददगार है। हर दिन 3 कीवी को खाने से आप अपने शरीर की अधिक से अधिक बीमारियों को खत्म कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि कीवी में पाया जाने वाला ल्यूटिन नाम का एंटीऑक्सीडेंट ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। इसके अलावा, कीवी में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर का कम करने में मददगार है। Also Read: Cold Drink Side Effects: आपको भी पसंद है ना कोल्ड ड्रिंक? देखिए किस बीमारी का शिकार हो चुके हैं आप

इम्यूनिटी को बढ़ाता है

जैसा की हमने बताया कि कीवी में विटामिन सी होता है, तो यह हमारे शरीर में सेल्स को फ्री रेडिक्लस डैमेज से बचाता है और सेलुलर हेल्थ के लिए भी जरुरी माना जाता है। ये इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करता है और टीशू के विकास और मरम्मत में मदद करता है। Also Read: Takiya Lagane ke Nuksan: मत कीजिए अपने बच्चे की सेहत के साथ खिलवाड़, आप पहुंचा रहे हैं उन्हें नुकसान!

बालों के लिए अच्छा

केवल शरीर के लिए ही नहीं, बल्कि यह हमारे बालों के लिए बेहद लाभदायक होता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व विटामिन सी और ई बालों के झड़ने को कम करने में आपकी काफी हेल्प कर सकते हैं। इसके अलावा, इसमें फास्फफोरस, मैग्नीशियम और जिंक भी मौजूद होता है, जो ब्लड सर्कुलेशन में हेल्प करता है और बालों की ग्रोथ बढ़ाता है। Also Read: Holika Dahan 2023: होलिका दहन वाले दिन भूलकर भी ना करें ये 3 काम, वरना पूरी जिंदगी हो जाएगी बर्बाद

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Khana AMP · Quick view
View full