नाश्ते में बच्चों को खिलाएं ये 5 डिशेस, टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी हैं
हमारा देश अपने स्वस्थ खानपान को लेकर हमेशा चर्चा में बना रहता है। यहां हर राज्य का अपना खानपान रहता है। हर घर में रोजाना नाश्ता होता है। नाश्ते में भी हर रोज अलग-अलग प्रकार की डिश बनाई जाती है। बड़े तो हर चीज़ खा सकते हैं लेकिन बच्चे रोजाना एक ही एक चीज़ खाकर [...]
हमारा देश अपने स्वस्थ खानपान को लेकर हमेशा चर्चा में बना रहता है। यहां हर राज्य का अपना खानपान रहता है। हर घर में रोजाना नाश्ता होता है। नाश्ते में भी हर रोज अलग-अलग प्रकार की डिश बनाई जाती है। बड़े तो हर चीज़ खा सकते हैं लेकिन बच्चे रोजाना एक ही एक चीज़ खाकर बोर हो जाते हैं। साथ ही बच्चों को नाश्ते में कुछ ऐसी चीज़ खिलाई जाती है, जिससे वह स्वस्थ रहें। अगर आपके घर में भी छोटे बच्चे हैं और आपको उनके नाश्ते की टेंशन रहती है तो हम आपको आज कुछ हेल्दी डिश बता रहे हैं जिन्हें आप अपने बच्चों को नाश्ते में खिला सकते हैं।
उपमा
सूजी से बनने वाला उपमा वैसे तो साउथ इंडियन डिश है, लेकिन ये पूरे ये पूरे भारत में लोकप्रिय है। उपमा बनाना बेहद आसान होता है। आप ये कुछ ही मिनट में बनाकर तैयार कर सकते हैं। बच्चों के लिए ये काफी हेल्दी डिश है। उपमा में सूजी के साथ-साथ सब्जियां होती हैं तो शरीर को फायदा पहुंचाती है। ना ही इसमें ज्यादा तेल मसाला होता है।
ओट्स इडली
अगर आप रोजाना के एक ही एक नाश्ते से हटकर कुछ और बनाना चाहते हैं तो ओट्स इडली ट्राय कर सकते हैं। ओट्स इडली बनाना बेहद आसान है। साथ ही ये शरीर को फायदा भी पहुंचाती है। आप ओट्स इडली बनाकर इसे नारियल की चटनी के साथ बच्चों के टिफिन में भी रख सकते हैं।
वेजिटेबल मसाला डोसा
मसाला डोसा तो हर किसी का फेवरेट होता है। बच्चों से लेकर बड़ो तक हर कोई इसे खाना पसंद करता है। लेकिन आप बच्चों के लिए वेजिटेबल मसाला डोसा बनाकर उन्हें नाश्ते में खिला सकते हैं। इसे ढेर सारी सब्जियां डालकर बनाया जाता है। ऐसे में ये बच्चों के लिए काफी हेल्दी होगा।
सेवई
मीठी सेवई तो आपने आज तक खूब खाई होगी, लेकिन क्या कभी नमकीन सेवई ट्राय की है। सेवई जल्दी पचने वाली डिश है जो शरीर को नुक्सान भी नहीं पहुंचाती है। नमकीन सेवई में ढेर सारी सब्जियां भी मिलाई जाती है। इसे बच्चों के साथ-साथ बड़े भी बड़े चाव से खाते हैं।
मूंग दाल चीला
मूंग की दाल शरीर को काफी फायदा पहुंचाती है। लेकिन बच्चे मूंग दाल खाने में नाक-मुंह सिकोड़ते हैं। ऐसे में आप उन्हें मूंग दाल का चीला बनाकर खिला सकते हैं। ये खाने में तो बेहद टेस्टी लगता ही है और साथ ही इसे बनाने में भी ज्यादा मेहनत नहीं लगती है।