बुध प्रदोष व्रत पर इन बातों का रखें ध्यान, भगवान शिव होंगे प्रसन्न और होंगे सभी कष्ट दूर
Budh Pradosh Vrat 2023: बुध प्रदोष व्रत को हिंदू धर्म में सबसे खास माना जाता है। वर्ष 2023 का पहला प्रदोष व्रत पौष मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 04 यानी आज जनवरी को मनाया जा रहा है। इस व्रत की मान्यता ये है कि, जो भी इस व्रत को सच्चे मन से प्रखता [...]
Budh Pradosh Vrat 2023: बुध प्रदोष व्रत को हिंदू धर्म में सबसे खास माना जाता है। वर्ष 2023 का पहला प्रदोष व्रत पौष मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 04 यानी आज जनवरी को मनाया जा रहा है। इस व्रत की मान्यता ये है कि, जो भी इस व्रत को सच्चे मन से प्रखता है। भगवान शिव उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। उसके सारे दुख और पाप भी दूर कर देता है। उसके जीवन में सुख- समृद्धि की बारिश करते हैं। मान्यता है कि बुध प्रदोष व्रत करने से किसी भी रोग से मुक्ति मिल जाती है। इस व्रत को करने से दोषों से मुक्ति मिलती है। लेकिन, अगर आपने इस व्रत को विधि अनुसार नहीं किया तो आपको इसका फल नहीं मिलेगा। साथ ही कुछ कामों को इस दिन नहीं करना चाहिए नहीं, तो फल नहीं मिलेगा।
इस व्रत को करने से घरेलू कलह और क्लेश से मुक्ति मिल सकती है। यानी बुध प्रदोष व्रत करने से भगवान शिव की कृपा के साथ-साथ मंगलमूर्ति की कृपा भी आप पर बरसेगी। इसके अलावा प्रदोष व्रत को संतान प्राप्ति के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। कर्ज मुक्ति के लिए भी प्रदोष व्रत को काफी महत्वपूर्ण और पुण्यदायी माना जाता है। लेकिन, क्या आपको बुध प्रदोष व्रत के शुभ मूहर्त और इस दिन कौन- से कामों को नहीं करना चाहिए? अगर नहीं तो हम आपको बताएंगे।
बुध प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के मुताबिक, इस साल यानी 2023 का पहला प्रदोष व्रत पौष मास की त्रयोदशी तिथि को रखा जाएगा। यह 03 जनवरी को रात 10.01 बजे से शुरू हो गया है और 04 जनवरी को रात 11.50 बजे समाप्त होगा। बुध प्रदोष व्रत 04 जनवरी 2023 को प्रदोष पूजा व्रत के आधार पर मनाया जाएगा। बुध प्रदोष व्रत का पूजा मुहूर्त शाम 05 बजकर 37 मिनट से 08 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक है। साथ ही पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। रवि योग शाम 06 बजकर 49 मिनट से अगले दिन 05 जनवरी को सुबह 07 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। हर महीने में दो प्रदोष व्रत आते हैं- कृष्ण पक्ष की पहली त्रयोदशी और शुक्ल पक्ष की दूसरी त्रयोदशी।
बुध प्रदोष व्रत के दिन न भूलकर भी ना करें ये काम
1. इस दिन काले रंग के वस्त्र न पहनें।
2. इस दिन शिवलिंग को भूलकर भी स्पर्श न करें।
3. बुध प्रदोष व्रत के दिन किसी का अपमान न करें।
4. इस दिन शिवलिंग पर हल्दी न चढ़ाएं।
5. बुध प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी तामसिक भोजन, मांस, मदिरा आदि का सेवन न करें।
6. बुध प्रदोष व्रत के दिन किसी पर क्रोध न करें या किसी पर क्रोध न करें और किसी भी प्रकार के झगड़े में भी न पड़ें।
Disclaimer: इस लेख में लिखे गए उपाय और पूजा के तरीके और अन्य जानकारी हमने लोगों के माध्यम से इक्कठा की है। Khana.behindtalkies इस बात की पुष्टि नहीं करता है।