Burning Throat Home Remedies: क्या आप भी जूझ रहें है गले में जलन की समस्या से? तो अपनाएं ये घरेलू उपाय और झट से पाएं निजात
Burning Throat Home Remedies: कभी- कभी हम ऐसा कुछ खा लेते हैं, जिससे हमारे गले में जलन होने लगती है। इससे हमें परेशानी होती है। वैसे तो गेल में जलन एसिड रिफ्लेक्स के कारण होती है, लेकिन धूर्मपान, एलर्जी, जुकाम, वायरल भी इसके बड़े कारण है। बहुत लोग गले में हो रही जलन से इतना [...]
Burning Throat Home Remedies: कभी- कभी हम ऐसा कुछ खा लेते हैं, जिससे हमारे गले में जलन होने लगती है। इससे हमें परेशानी होती है। वैसे तो गेल में जलन एसिड रिफ्लेक्स के कारण होती है, लेकिन धूर्मपान, एलर्जी, जुकाम, वायरल भी इसके बड़े कारण है। बहुत लोग गले में हो रही जलन से इतना अधिक परेशान हो गए हैं, कि बहुत सी दवाईयां खाते हैं। पर जब उससे भी कोई असर नहीं दिखता तो वो हताश हो जाते हैं। पर आप बिलकुल भी फिक्र मत करिए, क्योंकि आज हम आपको ऐसे कुछ घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे जिससे आपको अपनी गले में जलन की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
नारियल पानी
अगर आपको भी गले में जलन की समस्या है, तो आप नारियल पानी पी सकते हैं। दरहसल, नारियल पानी में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं अगर आपको खाने के बाद गले में जलन महसूस हो तो आप खाने के आधे घंटे बाद नारियल पानी पी सकते हैं।
शहद
शहद भी गले की जलन से छुटकारा दिलाने के लिए बहुत फायदेमंद है। दरहसल, शहद में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए आपको गर्म पानी में शहद और कुछ बूंद नींबू का रस मिलाना होगा।
नमक के पानी का गरारा
नमक के पानी से गरारा करना गले में जलन की समस्या का बहुत पुराना और लाभदायक घरेलू उपाय है। नमक के पानी से गरारा करने के लिए आपको गर्म पानी में ¼ चम्मच नमक मिलाना होगा और फिर नमक के पानी से गरारा करना होगा।
हल्दी
हल्दी का सेवन भी गले की जलन से छुटकारा दिलाने में काफी असरदार होता है। दरहसल, हल्दी में करक्यूमिन तत्व मौजूद होता है, जो एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल होता है, जिसके सेवन से इस समस्या से तुरंत छुटकारा मिल जाता है। इसके लिए आपको 1 चम्मच हल्दी को पानी में मिलाकर पी लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।