क्या आप भी हैं सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित? तो इन खास बातों का रखें ध्यान नहीं तो गवानी पड़ सकती है जान
Cervical cancer: नए साल की शुरुआत कल से हो चुकी हैं। पूरी दुनिया ने नए साल का स्वागत दिल से किया है। ऐसे में आपने सर्वाइकल कैंसर के बारे में तो सुना ही होगा। सर्वाइकल कैंसर को जनवरी महीने में मनाया जाता है। ये कैंसर महिलाओं में होने वाला सबसे आम कैंसर है। हर साल [...]
Cervical cancer: नए साल की शुरुआत कल से हो चुकी हैं। पूरी दुनिया ने नए साल का स्वागत दिल से किया है। ऐसे में आपने सर्वाइकल कैंसर के बारे में तो सुना ही होगा। सर्वाइकल कैंसर को जनवरी महीने में मनाया जाता है। ये कैंसर महिलाओं में होने वाला सबसे आम कैंसर है। हर साल जनवरी के महीने को सर्वाइकल कैंसर जागरूकता महीने के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में लोगों को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरुक करने के लिए हर साल इस जनवरी महीने का आयोजन किया जाता है।
डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, पूर्वी भूमध्य क्षेत्र में महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर छठा सबसे आम कैंसर है। सन 2020 में, इस क्षेत्र में लगभग 89,800 महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर का पता चला, जबकि 47,500 से अधिक महिलाओं की इस बीमारी से मृत्यु हो गई। ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि लोगों में जागरुकता फैलाई जाए। इसी मकसद से इस साल इस महीने को कुछ पीढ़ियों में सर्वाइकल कैंसर खत्म करने की थीम के साथ बनाया जा रहा है। इससे आप खुद को इस कैंसर से सुरक्षित रख सकते हैं। तो, आइए जानते हैं इस कैंसर से खुद को बचाने के कुछ आसान लेकिन बेहद जरूरी उपायों के बारे में।
1. पैप जांच कराना अनिवार्य:
आपको नियमित रूप से पैप जांच करानी चाहिए। इससे आपको गर्भाशय ग्रीवा में होनी वाली समस्याओं और कमियों के बारे में पता चलेगा। आप इस बारे में अपने डॉक्टर से जरूर विमर्श करें। अगर कोई गंभीर समस्या हुई तो आप आसानी से इलाज करा के जल्दी से समस्या से निबटारा पा सकते हैं। आपको अपनी गर्भाशय का ख्याल रखना बहुत जरूरी है, ये आपके भविष्य में होने वाले शिशु के लिए भी बेहद जरूरी है।
2. धूम्रपान से दूर रहें:
धूम्रपान हमारे स्वास्थ्य के लिए कई तरह से हानिकारक है। इससे हमारे स्वास्थ्य पर ही नहीं, बल्कि मानसिक स्थिति पर भी असर पड़ता है। आपको बता दें, कि धूम्रपान से सर्वाइकल कैंसर को और भी होने के चांस बढ़ जाते हैं। इसलिए महिलाओं को तो बिल्कुल धूम्रपान से दूर रहना चाहिए। बहुत- से अध्ययनों को करने के बाद यह पाया गया है कि तंबाकू या इसके उत्पादों का सेवन सर्वाइकल सेल्स के डीएनए को नुकसान पहुंचाता है, जो सर्वाइकल कैंसर में बदल सकता है। ऐसे में इस जानलेवा बीमारी से बचने के लिए आज ही धूम्रपान से दूर रहें।
3. सुरक्षित यौन संबंध है जरूरी:
कई अध्ययनों में पाया गया हैं, जो महिलाएं एक ही समय पर बहुत- से पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाती हैं। उनको सर्वाइकल कैंसर होने की ज्यादा संभावना होती हैं। इसलिए आप यौन संबंध बनाते समय ध्यान रखें कि आपका यौन संबंध सुरक्षित हो। नहीं, तो आपको भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के होने के ज्यादा चांस बढ़ जाते है। एक महिला को अपने यौन संबंध के प्रति हमेशा सुरक्षा का ख्याल रखना चाहिए।