Chanakya Niti: क्या आप भी हर वक्त रहते हैं दुखी? तो जानिए ये 4 बातें जिनसे मिलती है शांति

Chanakya Niti: आज भी कई लोग चाणक्य की नीतियों और उनके विचारों का पालन करते हैं। हालांकि, उनकी नीतियां और विचार बेहद सख्त और कठोर होते हैं, लेकिन उनकी बातें लोगों के लिए मार्गदर्शन काम करती है। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में यह भी बताया है कि दुखी लोगों को किन बातों से शांती [...]

By Jyoti Sibal · 27/1/2023

Chanakya Niti: आज भी कई लोग चाणक्य की नीतियों और उनके विचारों का पालन करते हैं। हालांकि, उनकी नीतियां और विचार बेहद सख्त और कठोर होते हैं, लेकिन उनकी बातें लोगों के लिए मार्गदर्शन काम करती है। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में यह भी बताया है कि दुखी लोगों को किन बातों से शांती मिलती है, तो आइए जानते हैं।

Chanakya Niti

दुखी लोगों को इन बातों से मिलती है शांति

माता-पिता की करें सेवा: आचार्य चाणक्य के अनुसार, जो लोग अपने माता-पिता का सम्मान नहीं करते हैं उनकी सेवा नहीं करते हैं। ऐसे लोग हमेशा दुखी रहते हैं। इसलिए हमेशा अपने माता-पिता का सम्मान करना चाहिए और उनकी सेवा करनी चाहिए।

माता-पिता से न करें गलत बर्ताव: चाणक्य के अनुसार, अगर आप योग्य हैं, तो आप अपने माता-पिता को स्वर्ग का सुख दे सकते हैं, लेकिन अगर आप उनके साथ गलत बर्ताव करते हैं, तो आप कभी खुश नहीं रह सकते हैं। इसलिए जिन माता-पिता ने आपको बड़ा किया, आपको पढ़ाया-लिखाया उन्हें हर सुख देने की कोशिश करें।

पतिव्रता स्त्री: आचार्य चाणक्य का कहना है कि अगर आप एक पतिव्रता स्त्री हैं, तो आप कभी दुखी नहीं रह सकती हैं, क्योंकि पतिव्रता स्त्री का सम्मान तो भगवान भी करते हैं। पतिव्रता स्त्री के कर्म से घर में किसी तरह की कमी नहीं होती है और सुख हमेशा बना रहता है।

सही संगत में रहें: चाणक्य नीति के अनुसार, अच्छे लोगों के बीच रहने से इंसान का भला होता ही है। इसलिए हमेशा ऐसे लोगों की संगत करो, जिससे आप आगे बढ़ें, कामयाब हो। हमेशा बुरी संगत वाले लोगों से दूर रहना चाहिए, क्योंकि ऐसे लोग इंसान को बर्बाद कर देते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम यहां किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Khana AMP · Quick view
View full