Chanakya Niti: इन 3 लोगों का भविष्य होता है नष्ट, कभी साथ नहीं देती किस्मत
Chanakya Niti in Hindi: चाणक्य कहते हैं कि कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिनका तो भविष्य होता है और ना वर्तमान होता है, क्योंकि उनके अंदर कई बुरी आदतें होती हैं। आचार्य ने जीवन को समझाने और इसे सही ढंग से निभान के लिए चाणक्य नीति ग्रंथ बनाया, जिसमें उन्होंने कई अहम बातों के बारे [...]
Chanakya Niti in Hindi: चाणक्य कहते हैं कि कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिनका तो भविष्य होता है और ना वर्तमान होता है, क्योंकि उनके अंदर कई बुरी आदतें होती हैं। आचार्य ने जीवन को समझाने और इसे सही ढंग से निभान के लिए चाणक्य नीति ग्रंथ बनाया, जिसमें उन्होंने कई अहम बातों के बारे में बताया है। कई लोग इन नीतियों का समझते हैं और अपनी जीवन में उतारते हैं। तो आइए जानते हैं वह कौन से लोग है, जिनका भविष्य उनकी कुछ आदतों के कारण नष्ट हो जाता है।
झूठ बोलने वाले
ये एक ऐसी आदत है, जो एक नहीं कई जिंदगियों को तबाह कर देता है। झूठ बोलने से आपको भले अभी लाभ मिल जाए, लेकिन आगे चल कर ये आपको नुकसान के अलावा कुछ नहीं देता है। जो लोग झूठ को अपनी आदत बना लेते हैं उन्हें हर कदम पर झूठ का सहारा लेना पड़ता है और उनकी पूरी जिंदगी बस एक झूठ बनकर रह जाती है।
क्रोध में डूबे रहने वाले
क्रोध इंसान के अंदर का एक भाव है, जिस पर काबू न पाया जाए तो यह इंसान को बर्बादी की ओर ले जा सकता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार, क्रोध में डूबा व्यक्ति अपने आज और कल दोनों को खरबा करने से पहले जरा नहीं सोचता है, क्योंकि क्रोध इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन होता है।
लालची और मतलबी
चाणक्य के अनुसार, धन कमाना और उसे खर्च करना अच्छी बात है, लेकिन सही रास्ते से कमाया हुआ पैसा असल सुख देता है। लालच और मतलबी होकर कमाया हुआ धन आगे चलकर गले की फांस बन जाता है, जो आपके आज को तो अच्छा कर सकता है, लेकिन आपके कल को खराब कर देता है।
Disclaimer: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम यहां किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।