Chanakya Niti: ये 4 आदतें आपको कर सकती हैं कंगाल, हो जाएं सावधान!
Chanakya Niti: चाणक्य नीति में जीवन के हर एक मुल्य को समझाया गया है। इसी तरह से चाणक्य ने इंसान की ऐसी गलतियों के बारे में भी बताया है, जो इंसान को कंगाल कर सकती है। चाणक्य कहते हैं कि इंसान कभी-कभी ऐसी गलतियां कर देता है, जिस वजह से लक्ष्मी घर से चली जाती [...]
Chanakya Niti: चाणक्य नीति में जीवन के हर एक मुल्य को समझाया गया है। इसी तरह से चाणक्य ने इंसान की ऐसी गलतियों के बारे में भी बताया है, जो इंसान को कंगाल कर सकती है। चाणक्य कहते हैं कि इंसान कभी-कभी ऐसी गलतियां कर देता है, जिस वजह से लक्ष्मी घर से चली जाती हैं और व्यक्ति कंगाल हो जाता है, तो आइए जानते हैं उन आदतों के बारे में।
रसोई में झूठे बर्तन
चाणक्य के अनुसार, जो व्यक्ति रात में रसोई में झूठे बर्तन रखता है उसके घर में मां लक्ष्मी की कृपा नहीं बरसती है। इसके अलावा, चूल्हे के ऊपर या आसपास जूठे बर्तन भी नहीं रखने चाहिए। इससे घर में दरिद्रता आती है।
महिलाओं का अनादर
चाणक्य कहते हैं कि जो लोग महिलाओं का अनादर करते हैं, उनकी इज्जत नहीं करते हैं। मां लक्ष्मी उनके घर में कभी वास नहीं करती हैं। इसी कारण से व्यक्ति हमेशा आर्थिक तंगी से गुजरता है।
शाम के समय झाडू लगाना
चाणक्य के अनुसार, शाम के समय घर में झाडू लगाने से घर की बरकत चली जाती है, क्योंकि शाम के समय मां लक्ष्मी के आने का वक्त होता है। इसलिए सूर्यास्त के बाद कभी भी घर में झाडू नहीं लगाना चाहिए।
बेवजह के खर्च
चाणक्य कहते हैं कि जो लोग अपने बेवजह के खर्चों पर लगाम नहीं लगाते हैं। ऐसे लोगों के सिर पर मां लक्ष्मी का हाथ नहीं होता है। जो लोग धन की कीमत को नहीं समझते हैं, वह हमेशा कंगाल रहते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम यहां किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।