Chanakya Niti: घर के मुखिया में होने चाहिए ये 5 गुण, परिवार में बनी रहेगी सुख-शांती

Chanakya Niti: प्रसिद्ध कूटनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ के रूप में प्रख्यात आचार्य चाणक्य को कौन नहीं जानता है। आज भी उनकी नितिशास्त्र का लोग पालन करते हैं। कई लोग कामयाब होने के लिए आज भी उनकी निति को अपने जीवन में उतारते हैं। आचार्य चाणक्य के नीतिशास्त्र में ऐसी कई नीतिय

By Team Khana Talkies · 10/3/2023

Chanakya Niti: प्रसिद्ध कूटनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ के रूप में प्रख्यात आचार्य चाणक्य को कौन नहीं जानता है। आज भी उनकी नितिशास्त्र का लोग पालन करते हैं। कई लोग कामयाब होने के लिए आज भी उनकी निति को अपने जीवन में उतारते हैं। आचार्य चाणक्य के नीतिशास्त्र में ऐसी कई नीतियों के बारे में बताया गया है, जो हमें सफलता के रास्ते पर लेकर जा सकती है। आइए आपको बताते हैं।

Chanakya Niti: इन पांच स्थान पर रुकना है नर्क के समान, जानिए क्या कहती है चाणक्य नीति

पैसे की बचत

आचार्य चाणक्य के अनुसार, घर के मुखिया को पैसे की बचत करनी आनी चाहिए। क्योंकि अगर घर का मुखिया अपनी जिम्मेदारी को ठीक तरह से नहीं निभाएगा, तो परिवार ठीक तरह से नहीं चल पाएगा।

अपने निर्णय पर रहे अडिग

आचार्य चाणक्य के अनुसार, जो मुखिया अपने फैसले पर अडिग नहीं रहता, उसका परिवार तरक्की कभी नहीं कर पाता है। इसलिए घर का मुखिया जो भी निर्णय ले उस पर अडिग रहे। इससे घर में अनुशासित माहौल कायम रहता है।

न हो कान के कच्चे

आचार्य चाणक्य के अनुसार, घर के मुखिया को किसी पर भी बिना प्रमाण के भरोसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि अगर घर का मुखिया किसी पर भी भरोसा कर लेगा, तो आगे चलकर इसका नुकसान उसके परिवार को उठाना पड़ सकता है।

निर्णय लेते समय सावधानी

आचार्य चाणक्य के अनुसार, घर के मुखिया को अपने लिए निर्णय पर भरोसा होना चाहिए। उसे पता होना चाहिए कि जो वो कर रहा है, वह परिवार के लिए सही है या नहीं।

Khana AMP · Quick view
View full