Chanakya Niti: ये महिलाएं होती है परिवार के लिए ‘लकी चार्म’, सदा रहता है सर पर मां लक्ष्मी का हाथ
Chanakya Niti: घर में हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा रहे, सुख-शांति बने रहे ये कौन नहीं चाहता है, लेकिन ऐसा हर किसी के साथ नहीं हो पाता है। लाख कोशिशों के बाद भी व्यक्ति के घर में सुख-शांति नहीं बनी रहती है। आचार्य चाणक्य का मानना है कि ये काफी हद तक महिलाओं पर निर्भर [...]
Chanakya Niti: घर में हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा रहे, सुख-शांति बने रहे ये कौन नहीं चाहता है, लेकिन ऐसा हर किसी के साथ नहीं हो पाता है। लाख कोशिशों के बाद भी व्यक्ति के घर में सुख-शांति नहीं बनी रहती है। आचार्य चाणक्य का मानना है कि ये काफी हद तक महिलाओं पर निर्भर करता है कि घर में सुख-शांति बने रहे और घर में समृद्धि हो। तो आइए जानते हैं वह कौन से गुण की महिलाओं को परिवार के लिए शुभ माना जाता है।
महिला का बात-बात पर रोना
आचार्य चाणक्य के अनुसार, जो महिलाएं बात-बात पर रोने लगती है, उनका दिल काफी ज्यादा कोमल होता है। ऐसी महिलाएं अपने पति और परिवार से कभी दूर नहीं होती है। ऐसी महिलाओं का दिल साफ होता है और वह कभी किसी का भी दिल नहीं तोड़ती है।
धार्मिक कार्यों में रूचि
आचार्य चाणक्य के मुताबिक, जिन महिलाओं को धार्मिक कार्यों में रूचि होती है। उनका मन शांत होता है और ऐसी महिलाएं तरक्की या सफलता पाने के लिए एकाग्र होती हैं। ऐसी महिलाओं को दूसरों की सफलता और असफलता से परेशानी नहीं होती है।
अनुशासन में रहने वाली
चाणक्य नीति के अनुसार, जो महिलाएं अनुशासन में रहती हैं उन्हें सफलता जल्दी मिलती है। ऐसी महिलाएं दूसरों के लिए प्रेरणा होती हैं। ऐसी महिलाओं को परिवार और समाज से भी इज्जत मिलती है।
किसी से बैर ना होना
चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य कहते हैं जो महिलाएं बात-बात पर रोती या चिल्लाती हैं उनके मन में कुछ नहीं रहता है। ऐसी महिलाओं के मन में किसी के लिए बैर रहता है।