Chanakya Niti: करियर में चाहते हैं तरक्की? तो याद रखें आचार्य चाणक्य की ये 3 बातें

Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार, व्यक्ति की सफलता और असफलता उसके कर्म और आदतों पर निर्भर करती है। आपने कई बार देखा होगा कि दिन-रात मेहनत करने के बाद भी व्यक्ति तरक्की नहीं कर पाता है, लेकिन अगर आप चाणक्य द्वारा बताए गए मूलमंत्र को अपनाते हैं, तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। तो आइए जान

By Jyoti Sibal · 10/2/2023

Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार, व्यक्ति की सफलता और असफलता उसके कर्म और आदतों पर निर्भर करती है। आपने कई बार देखा होगा कि दिन-रात मेहनत करने के बाद भी व्यक्ति तरक्की नहीं कर पाता है, लेकिन अगर आप चाणक्य द्वारा बताए गए मूलमंत्र को अपनाते हैं, तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। तो आइए जानते हैं।

समस्याओं का समाधान ढूंढें

चाणक्य कहते हैं कि जो इंसान अपनी समस्याओं पर रोने के बजाय उसका समाधान ढूंढ़ता है वह सदैव कामयाब होता है, क्योंकि समस्याओं से हिम्मत हारने वाला कभी परेशानियों से पार नहीं पा पाता है। सफलता की राह में समस्या स्पीड ब्रेकर की तरह बार-बार आती है और ऐसे समय में जो व्यक्ति समझदारी से काम लेता है, वही आगे बढ़ता है।

बहुत ईमानदारी मुसीबत

चाणक्य कहते हैं कि इस कलयुग में व्यक्ति का अधिक सीधापन और ईमानदारी उसके लिए मुसीबत बन सकती है। हालांकि, इसका अर्थ ये नहीं है कि आप अपने काम में लापरवाही बरते, लेकिन काम करने तौर तरीकों में कई बार ज्यादा ईमानदारी आपको भारी पड़ सकती है।

कल पर न टालें

चाणक्य कहते हैं कि काम को टालना मतलब सफलता से दूरी बनाना है। अगर आप अपने जीवन में कामयाबी चाहते हैं, तो इस आदत से दूरे रहें। आपने काम को हमेशा तय समय पर पूरा करें उसके बाद ही कोई काम दूसरा काम करें।

Disclaimer: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम यहां किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Khana AMP · Quick view
View full