वजन करना है कम तो डाईट में शामिल करें ये खास सब्जी, मोम की तरह पिघल जाएगी चर्बी

गर्मियों के मौसम में लोग ज्यादातर हरी सब्जियां खाना पसंद करते हैं। ये जल्दी पच जाती है और साथ ही शरीर को फायदा भी पहुंचती है। सब्जियों को सेहत के लिए गुणकारी माना जाता है। खासकर मौसमी सब्जियों को खाने से स्वाद के साथ-साथ सेहत भी अच्छी रहती है। हरी सब्जियां खाने से वजन भी [...]

By Aayushi Sharma · 3/6/2023

गर्मियों के मौसम में लोग ज्यादातर हरी सब्जियां खाना पसंद करते हैं। ये जल्दी पच जाती है और साथ ही शरीर को फायदा भी पहुंचती है। सब्जियों को सेहत के लिए गुणकारी माना जाता है। खासकर मौसमी सब्जियों को खाने से स्वाद के साथ-साथ सेहत भी अच्छी रहती है। हरी सब्जियां खाने से वजन भी कंट्रोल में रहता है। लेकिन हम आपको आज एक ऐसी सब्जी बता रहे हैं जिसका सेवन खासतौर से वजन कम करने के लिए किया जाता है। हम बात कर रहे हैं हरी सब्जी चिचिंडा के बारे में।

चिचिंडा विटामिन बी6, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन ई, कैल्शियम, आयरन, जिंक से भरपूर है, जो शरीर को अनगिनत लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं। चिचिंडा के सेवन से ना सिर्फ वजन कम हो सकता है बल्कि इससे सिरदर्द और पाचन की समस्या को दूर किया जा सकता है। आईए जानते हैं चिचिंडा किस तरह से वजन को कंट्रोल करने में मददगार है।

डायबिटीज

डायबिटीज के मरीजों के लिए चिचिंडा का सेवन करना अच्छा रहता है। इसमें एंटीडायबिटिक गतिविधि पाई जाती है जो शुगर कंट्रोल करने में मदद करती है।

वजन घटाने में मददगार

चिचिंडा में काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है। फाइबर युक्त भोजन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और जल्दी भूख नहीं लगती है। ऐसे में चिचिंडा  खाने के बाद आपको फास्ट फूड या एक्स्ट्रा जंक फूड खाने की इच्छा नहीं होगी। इससे आप अपना वजन मेंटेन रख सकते हैं।

पाचन तंत्र सही रहता है

चिचिंडा खाने से डाइजेस्टिव सिस्टम भी सही बना रहता है। इससे कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। चिचिंडा में मौजूद फाइबर से लैक्सेटिव प्रभाव होता है, जिससे पेट को साफ करने में मदद करता है।

हार्ट स्वस्थ रहता है

चिचिंडा का सेवन हार्ट के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें कुकुरबिटासिन-बी, कुकुरबिटासिन-ई, कैरोटीनॉयड और एस्कॉर्बिक एसिड होता है, जो एंटीऑक्सीडेंट गतिविधि की तरह काम करता है।

डैंड्रफ

गर्मी के मौसम में बालों में डैंड्रफ की समस्या होता आम बात है। यदि आप भी इस समस्या से परेशान है तो आप चिचिंडा के पत्तों का रस निकालकर बालों में लगाएं। इससे आपको काफी राहत मिलेगी।

Khana AMP · Quick view
View full