होली का रंग जानवरों को करता है नुकसान, मत डालिए ये रंग वरना ले सकता है इन बेजुबानों की जान
Holi Colours Can Kill Animals: होली रंगों का त्योहार है। होली का त्योहार हम सबको बहुत पसंद होता है। ये फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस त्योहार में हम सब एक दूसरे को रंग लगाते हैं और गले मिलते हैं। हम होली का रंग जानवरों को भी लगा देते हैं। लेकिन, हमें [...]
Holi Colours Can Kill Animals: होली रंगों का त्योहार है। होली का त्योहार हम सबको बहुत पसंद होता है। ये फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस त्योहार में हम सब एक दूसरे को रंग लगाते हैं और गले मिलते हैं। हम होली का रंग जानवरों को भी लगा देते हैं। लेकिन, हमें ये नहीं पता होता कि होली के इन रंगों से जानवरों को कितनी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ये बात हम सबको पता होती है कि जानवर अपने शरीर को साफ करने के लिए अपनी जुबान का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में जब हम उन पर रंग डालते हैं, तो उसको भी वो अपने जुबान से साफ करते हैं और शरीर में कई तरह की दिक्कत हो जाती है। इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको जानवरों पर रंग डालने के नुकसान के बारे में बताएंगे।
स्किन एलर्जी का खतरा
होली में इस्तेमाल होने वाले रंगों में आमतौर पर लेड ऑक्साइड, एल्युमिनियम ब्रोमाइड, मरकरी सल्फेट और कॉपर सल्फेट जैसे रसायन पाए जाते हैं। ऐसे में इन रंगों के शरीर पर लगने से इंसान ही नहीं, बल्कि जानवरों की त्वचा को भी काफी नुकसान पहुंचता है। अगर आप जानवरों को रंग लगाते हैं तो इससे त्वचा में एलर्जी, त्वचा में जलन और सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
जानलेवा होते हैं रंग
जानवर अपने शरीर को साफ करने के लिए अपनी जीभ का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में जब वह रंग साफ करने के लिए खुद को जीभ से चाटता है, तो इससे केमिकल युक्त केमिकल उसके शरीर में चला जाता है। यह रंग जब खाया जाता है तो यह जानवरों के लिए धीमे जहर का काम करता है और उनके लिए घातक साबित हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।