दही और गुड़ को मिलाकर रोज करें सेवन, होंगी बहुत- सी परेशानियां दूर

Curd And Jaggery Benefits: किसी भी शुभ काम को करने से पहले दही और चीनी खाने की परंपरा है। ये परंपरा वर्षों से हमारे दादी- नानी के जमाने से चली आ रही है। बहुत- से लोग तो बिना दही और चीनी खाए शुभ काम की शुरुआत ही नहीं करते हैं। वहीं, अगर आप दही में [...]

By Jyoti Pandey · 7/1/2023

Curd And Jaggery Benefits: किसी भी शुभ काम को करने से पहले दही और चीनी खाने की परंपरा है। ये परंपरा वर्षों से हमारे दादी- नानी के जमाने से चली आ रही है। बहुत- से लोग तो बिना दही और चीनी खाए शुभ काम की शुरुआत ही नहीं करते हैं। वहीं, अगर आप दही में चीनी की बजाय गुड़ मिक्स करेंगे तो आपको बहुत फ़ायदे नजर आएंगे। गुड़ हमारे शरीर के लिए गरम होता है, इसलिए आप सर्दी के मौसम में दही में चीनी मिक्स करने की जगह गुड़ का सेवन करें। गुड़ हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पर जब ये दही के साथ मिल जाता है, तो इसके फ़ायदे दोगुने हो जाते है। क्या आपको पता है गुड़ को दही में मिक्स करने से आपके शरीर को कैसे लाभ मिलेंगे? अगर नहीं, तो आज khana.behindtalkies आपको गुड़ को दही में मिक्स करके खाने से होने वाले लाभों से अवगत कराएगा।

Curd And Jaggery Benefits

इम्यूनिटी को अच्छा करता है

सर्दी के मौसम में आप दही में गुड़ को मिक्स करके खाएं। इससे आपकी पाचन शक्ति अच्छी रहेगी और आपकी इम्यूनिटी भी बढ़ेगी। साथ ही आपको सर्दी- जुकाम, गले में दर्द, खांसी से भी छुटकारा मिलता है।

खून की कमी दूर होती है

गुड़ में आयरन की मात्रा भरपूर रहती है, इसलिए ये आपको एनीमिया जैसी बीमारी से दूर करता है। ऐसे में अगर आप दही और गुड़ को मिलाकर सेवन करते हैं, तो आपके शरीर से खून की कमी दूर होती है।

पाचन में सुधार

गुड़ और दही का एक साथ सेवन करने से आप अपने पाचन को बेहतर कर सकते हैं। दही में मौजूद गुड़ आपके पेट को ठंडक पहुंचाता है, जिससे पाचन संबंधी गड़बड़ी शांत होती है। ऐसे में गुड़ और दही खाने से आप अपच, पेट में एसिडिटी जैसी समस्याओं को कम कर सकते हैं।

मोटापा कम होगा

दही और गुड़ को एक साथ मिलाकर खाने से हमारे शरीर का मेटाबॉलिज्म दुरुस्त रहता है और आपको देर से भूख लगती है। यह शरीर के तापमान को भी मेंटेन रखता है। ऐसे में इसके सेवन से आपका मोटापा कम होगा।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Khana AMP · Quick view
View full