सर्दी के मौसम में इन ड्राई फ्रूट्स का करें सेवन, रहेंगे फिट और अच्छे से हो सकेंगे दिन के काम

Health Care Tips In Winter: सर्दी के मौसम में सेहत पर अधिक ध्यान देना होता है। वैसे तो हम सर्दी के मौसम में जैकेट, कोट, स्वेटर, मोजे, दस्ताने पहनकर खुद को गरम रखते हैं। लेकिन, अगर आपको अपनी सेहत के साथ कोई समझौता नहीं करना है, तो आप कुछ जरूरी ड्राई फ्रूट्स खा कर सर्दी [...]

By Jyoti Pandey · 20/1/2023

Health Care Tips In Winter: सर्दी के मौसम में सेहत पर अधिक ध्यान देना होता है। वैसे तो हम सर्दी के मौसम में जैकेट, कोट, स्वेटर, मोजे, दस्ताने पहनकर खुद को गरम रखते हैं। लेकिन, अगर आपको अपनी सेहत के साथ कोई समझौता नहीं करना है, तो आप कुछ जरूरी ड्राई फ्रूट्स खा कर सर्दी के मौसम में खुद को फिट रख सकते हो। इससे आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आपका काम में भी मन लगेगा। ड्राई फ्रूट्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, इसलिए ये शरीर को तुरंत एनर्जी देते हैं। कई लोग ड्राई फ्रूट्स को भिगोकर खाते हैं तो कई लोग इन्हें सुखाकर खाना पसंद करते हैं। ड्राई फ्रूट्स में विटामिन, मिनरल्स और कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। लेकिन, आप जरुर सोच रहें होंगे कि आख़िर वो कौन- से ड्राई फ्रूट्स है, जो आपको सर्दी में फिट रखेंगे। तो, आप बिल्कुल भी फिक्र मत करिए। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे कि सर्दी के मौसम में कौन- से ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए।

Health Care Tips In Winter

बादाम

बादाम विटामिन और खनिजों से भरपूर होते हैं। कच्चे बादाम की तुलना में भीगे हुए बादाम ज्यादा फायदेमंद होते हैं। भीगे हुए बादाम पाचन तंत्र के लिए बेहतर होते हैं। यह दिमागी सेहत के लिए भी फायदेमंद है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, वे नियमित रूप से भीगे हुए बादाम का सेवन कर सकते हैं।

अखरोट

अखरोट सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसे भिगोकर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। अखरोट बहुत- से पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें पोटैशियम, जिंक, कैल्शियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है, साथ ही यह वजन कंट्रोल करने में भी मददगार है। आप रोजाना 2-4 भीगे हुए अखरोट का सेवन कर सकते हैं।

पिस्ता

पिस्ता का स्वाद सभी को पसंद होता है। इसमें फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से आप कई तरह की बीमारियों से बचे रह सकते हैं। भीगा हुआ पिस्ता सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से आप कई तरह की बीमारियों से बचे रह सकते हैं।

किशमिश

ये बात तो हम सभी जानते है कि भीगी हुई किशमिश सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है। सुबह खाली पेट इसे खाने से आप कई समस्याओं से बचे रह सकते हैं। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Khana AMP · Quick view
View full