जरूरत से ज्यादा लहसुन का सेवन कर सकता है आपके शरीर को नुकसान, जान लें ये बात और अपनी सेहत का रखें ध्यान!

Side Effects Of Eating Too Much Garlic: सर्दी के मौसम में लहसुन आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें बहुत से औषधीय गुण मौजूद होते हैं। आपके जोड़ों के दर्द के लिए लहसुन एक लाभकारी दवा की तरह काम करती है। गठिया के रोग के कारण मांसपेशियों में होने वाले दर्द से लहसुन [...]

By Jyoti Pandey · 10/1/2023

Side Effects Of Eating Too Much Garlic: सर्दी के मौसम में लहसुन आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें बहुत से औषधीय गुण मौजूद होते हैं। आपके जोड़ों के दर्द के लिए लहसुन एक लाभकारी दवा की तरह काम करती है। गठिया के रोग के कारण मांसपेशियों में होने वाले दर्द से लहसुन निजात दिलाती है। कई रिसर्च में ये बात सामने आई है कि, रोजाना खाली पेट 1 लहसुन खाने से हड्डियों में टिशूज डैमेज को रोका जा सकता है। साथ ही अर्थराइटिस की परेशानी को भी कम किया जा सकता है। लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीफंगल, एंटीवायरल और एंटी-ट्यूमर गुण होते हैं, जो आपके शरीर को बीमारियों से बचाते हैं।

Side Effects Of Eating Too Much Garlic

लहसुन के सेवन से हृदय रोग का खतरा कम होता है और शरीर आपका शरीर भी स्वस्थ रहता है। पर किसी चीज का जरूरत से ज्यादा सेवन आपके शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है। ठीक ऐसे ही लोग जोड़ों के दर्द को ठीक करने के लिए लहसुन का सेवन जरूरत से ज्यादा करते हैं। ऐसा करने से आपके सेहत पर बुरा असर पड़ता है। क्या आपको पता है लहसुन का अधिक सेवन आपके शरीर ले लिए नुकसानजनक है। अगर नहीं, तो हम आपको बताएंगे इसके लिए आपको आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा।

ब्लीडिंग की परेशानी का बढ़ना

लहसुन के अधिक सेवन से आपको ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है। अगर कोई व्यक्ति ब्लड को पतला करने वाली दवा खा रहा है या फिर उसकी सर्जरी होने वाली हो, तब भी उसे लहसुन का सेवन बहुत कम या बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

अपच, जी मिचलाना जैसी समस्या को बढ़ा सकता है

अगर आप हड्डियों के दर्द से राहत पाने के लिए लहसुन का ज्यादा सेवन करते हैं, तो यह अपच, जी मिचलाना, उल्टी, डायरिया की समस्या को बढ़ा सकता है। इसका सेवन करने से गैस की समस्या भी बढ़ सकती है। इससे आपकी दिनचर्या पर भी असर पड़ेगा, इसलिए आप जरूरत से ज्यादा लहसुन का सेवन बिलकुल ना करें।

हड्डियों के दर्द से निजात पाने के लिए कितनी लहसुन का सेवन करें

अगर आपको भी जोड़ों में दर्द होता है, तो आप प्रतिदिन लहसुन की 2 कलियों का सेवन करें। इससे आपके जोड़ों का दर्द भी ठीक हो जायगा और आपको ठंड भी नहीं लगेगी। आप वेजीटेबल सलाद के साथ 2-3 कलियों को मिलाकर रोज खा सकते हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Khana AMP · Quick view
View full