हल्दी वाले दूध के सेवन से होते हैं ये नुकसान, अगर नहीं जानते हैं तो जान लें
Turmeric Milk Side Effects: हल्दी वाले दूध को पीने की सलाह सभी देते है। हल्दी के एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और आपको स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। हल्दी वाला दूध सांस की समस्याओं, लीवर की समस्याओं, सूजन और पाचन संबंधी समस्याओं में
Turmeric Milk Side Effects: हल्दी वाले दूध को पीने की सलाह सभी देते है। हल्दी के एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और आपको स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। हल्दी वाला दूध सांस की समस्याओं, लीवर की समस्याओं, सूजन और पाचन संबंधी समस्याओं में भी मदद कर सकता है। लेकिन, किसी चीज के फायदे होते हैं, तो किसी चीज के नुकसान भी होते हैं।
जी, हां ये सच है। दरहसल, हम बात अभी हल्दी वाले दूध की ही कर रहें है। हल्दी वाले दूध पीने के बहुत- से नुकसान भी होते है। पर इसके बारे में कोई नहीं जानता है। सब हल्दी वाले दूध को पीते है पर उसके नुकसान को कोई नहीं जानता। पर आप फिक्र मत करिए आज हम आपको हल्दी वाले दूध को पीने के नुकसान के बारे में बताएंगे।
किडनी की पथरी को बढ़ा सकता है
हम आपको बता दें, हल्दी में 2% ऑक्सालेट होता है। जो किडनी में पथरी को पैदा कर सकता है या बढ़ा सकता है। इसलिए, अगर आपको किडनी की समस्या है तो, हल्दी वाले दूध के सेवन से बचें।
आयरन की कमी हो सकती है
ज्यादा हल्दी का सेवन करना आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं है। दरहसल, हल्दी आयरन के अवशोषण में बाधा डाल सकती है। इससे उन लोगों में आयरन की कमी हो सकती है, जो पर्याप्त आयरन का सेवन नहीं करते हैं।
ब्लड शुगर लेवल को बहुत कम कर सकता है
अगर हल्दी वाले दूध को एंटीडायबिटिक दवा के साथ लिया जाए तो यह ब्लड शुगर लेवल को बहुत कम कर सकता है। यदि आप डायबिटीज के मरीज है हैं, तो हल्दी वाले दूध का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर विचार विमर्श करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।