क्या आप भी नहीं रख पाते अपने गुस्से पर काबू? तो, आपको है बूस्टर फूड की जरूरत
Consuming Booster Food: भोजन हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। भोजन को खाने के बाद हमारा दिमाग और तेजी से काम करने लगता है। कई बार जब हमारा पेट खाली होती है, तो हमें बहुत तेज गुस्सा आता है। ऐसा लगता है हम अपने आस- पास की सारी चीजों को तोड़ देंगे। पर ऐसा [...]
Consuming Booster Food: भोजन हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। भोजन को खाने के बाद हमारा दिमाग और तेजी से काम करने लगता है। कई बार जब हमारा पेट खाली होती है, तो हमें बहुत तेज गुस्सा आता है। ऐसा लगता है हम अपने आस- पास की सारी चीजों को तोड़ देंगे। पर ऐसा करके हम खुद का ही नुकसान करते है। कई बार इस वजह से हम खुद को हानि भी पहुंचा देते हैं। अगर आपके भी इस तरह की समस्या का सामना करते है। आपको भी अपने गुस्से में काबू नहीं रह पाता है, तो इस चीज का भी इलाज है। ऐसे में आपको बूस्टर फूड का सेवन करना चाहिए। बूस्टर फूड के सेवन से आपको गुस्सा नहीं आएगा और आपका दिमाग भी काम करेगा। अब आप सोच रहें होंगे कि आखिर ये बूस्टर फूड कौन- से होते हैं। तो, फिक्र मत करिए हम आज इस आर्टिकल में आपको यही बताने जा रहें है।
अखरोट
अखरोट बहुत- से पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लेकिन, आपके गुस्से को और मस्तिष्क के लिए अखरोट ओमेगा-3 का एक समृद्ध स्रोत हैं। ओमेगा 3 फैटी एसिड मस्तिष्क के लिए जरूरी है। दरहसल, हमारा शरीर उन्हें खुद नहीं बना सकता है, इसलिए उन्हें भोजन के मदद से प्राप्त करना पड़ता है। ओमेगा-3 से भरपूर खाद्य पदार्थ खाने से तनाव के लक्षणों में सुधार देखा गया है।
अंडे
अंडा आपकी सेहत के लिए तो अच्छा है ही, साथ ही आपके मस्तिष्क के लिए भी बहुत अच्छा है। अंडे अमीनो एसिड ट्रिप्टोफैन का एक समृद्ध स्रोत हैं। ट्रिप्टोफैन एक आवश्यक अमीनो एसिड है, जो सेरोटोनिन के उत्पादन के लिए आवश्यक है। सेरोटोनिन आपके मस्तिष्क में एक न्यूरोट्रांसमीटर है, जो आपको खुश महसूस कराता है। रोजाना अंडे खाने से वास्तव में आपके मूड को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।
बादाम
बादाम खाने से आपका मूड भी अच्छा होता है। बादाम मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत हैं और इन्हें खाने से आपको ऊर्जा मिलेगी। यह एक बेहतरीन मूड बूस्टर है।
डार्क चॉकलेट
डार्क चॉकलेट स्वाद में तो अच्छी होती ही है। साथ ही ऐसे कंपाउंड भी होते हैं, जो आपके मस्तिष्क में रसायनों को बढ़ा सकते हैं। निश्चित रूप से एंडोर्फिन और सेरोटोनिन के स्तर को रिलीज करते हैं, जो खुशी से जुड़े होते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।