बिरयानी पकाने में पानी बहुत अधिक हो जाने के बारे में चिंता न करें! इन टिप्स को आज़माएं और इनसे मिलेगी मदद!
ईद का खास मौका आनेवाला है और ऐसे में घर घर पर बिरयानी तो बनती ही हैं। अगर आप बिरयानी पकाते समय कुछ ऐसी गलतियां करते हैं जिससे ये गीली बनती है, तो यहां बताए कुकिंग टिप्स को जरूर ट्राई करें और बनाएं स्वाद से भरपूर बिरयानी घर पर, वो भी कुछ ही मिनटों में। [...]
ईद का खास मौका आनेवाला है और ऐसे में घर घर पर बिरयानी तो बनती ही हैं। अगर आप बिरयानी पकाते समय कुछ ऐसी गलतियां करते हैं जिससे ये गीली बनती है, तो यहां बताए कुकिंग टिप्स को जरूर ट्राई करें और बनाएं स्वाद से भरपूर बिरयानी घर पर, वो भी कुछ ही मिनटों में। तो देर किस बात की आइए विस्तार से इस लेख में जानते हैं।
Biryani Hacks: नॉन वेज लवर्स को बिरयानी पसंद न हो…ऐसा तो कभी हो ही नहीं सकता। शायद ही कोई हो, जिसे बिरयानी पसंद नहीं होगी….वर्ना बिरयानी ऐसी डिश है जिसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। यही वजह है कि बिरयानी की कई रेसिपीज नॉर्थ इंडिया से लेकर साउथ इंडिया में अपने सुगंध और स्वाद के लिए मशहूर हैं।
यकीनन आपने भी बिरयानी की कई वैरायटी तैयार की होगी और आपको करनी भी चाहिए। हालांकि, एक बात यह भी है कि हम स्वादिष्ट बिरयानी खाने के लिए हैदराबाद या लखनऊ तो नहीं जाएंगे, लेकिन घर पर बनाकर जरूर ट्राई कर सकते हैं। ताकि हम अपने घरवालों को एक से बढ़कर एक खाना खिला सके।
मगर बावर्ची जैसी बिरयानी घर पर बनाना आसान काम तो नहीं है। काफी मेहनत और लागत लगाकर काम करना पड़ता है। अगर जरा-सी चूक हो गई तो मामला बिगड़ सकता है, चावल आपस में चिपकने लगते हैं। कई बार पानी इतना ज्यादा हो जाता है कि सर्व करने से पहले सोचना पड़ता है।
अगर आपके साथ भी ऐसा ही मुसीबतें आती है तो हमारे बताए गए टिप्स को जरूर फॉलो करें। इन टिप्स को अपनाने के बाद बिरयानी को बिल्कुल ठीक तो नहीं, लेकिन सर्व करने लायक तो जरूर बना सकते हैं। तो चलिए झटपट से जानते हैं कौनसे है यह ट्रिक्स
1. लेयर वाली बिरयानी बनाने की कोशिश करें
अगर आप लेयर वाली यानी की परत वाली बिरयानी बनाएंगे तो आपके चावल का गीला होने का चांस बहुत ही कम रहेगा और इससे आपके चावल का खिलापन भी बना रहेगा।
2. चावल को पहले से भिगोकर रखें
चावल को पहले से भिगोकर रखने के कई फायदे होते है, खासकर तब जब आप बासमती चावल इस्तेमाल कर रहें हों। चावल को कम से कम आधा घंटा पहले साफ करके, धोकर भिगो दें । इससे क्या होगा आपके चावल खिले खिले बनेंगे और साथ ही ये पानी कम सोखेंगे।
3. चावल को टाइम से पहले ही उबाल कर रखें
जब भी आपको पता हो की बिरयानी आपको बनाना है तो ट्राई करें की चावल को पहले से भिगोकर उसे उबाल लें! उबलने के बाद जब आप इसे छाने तो ध्यान दे की इसके ऊपर 2 से 3 मग ठंडा नल का पानी डालें। इससे बना हुआ बाप चावलों के बीच खत्म होजाएगा और आपके चावल खुले में रहने से थोड़े सूखे भी होजाएंगे। जब हल्का सुख जाएं तो आप इसके ऊपर कुछ बंद करने के लिए रख दें।
4. ओवन का करें इस्तेमाल
बिरयानी से पानी को कम करने के लिए आप ओवन का इस्तेमाल करें। इससे बिरयानी का चिपचिपापन खत्म हो जाएगा और पानी भी सूख जाएगा। ऐसा करने के लिए कुकर से बिरयानी के चावल निकालें और ओवन की ट्रे में डालकर फैलाकर रख दें। इस दौरान ओवन को 120 डिग्री पर सेट होने के लिए रख दें। ध्यान रखें की आपको ओवन को प्री हिट करके फिर चावल का ट्रे इसमें डालना हैं।
जब ओवन गर्म हो जाए तो बिरयानी को लगभग 5 से 10 मिनट तक पकाएं। इससे बिरयानी का गीलापन खत्म हो जाएगा और चावल थोड़े सख्त भी हो जाएंगे। ऐसा इसलिए ओवन में बनने वाला खाना थोड़ा सख्त बनता है और देर से पकता है।
5. सूती कपड़ा आएगा काम
अगर बिरयानी में पानी ज्यादा हो गया है, तो यह टिप थोड़ी मददगार साबित हो सकती है। इसके लिए आपको बस सूती कपड़ा चाहिए होगा, जिसे पोटली बनाई जा सके। बेहतर होगा कि आप कपड़ा बिरयानी के हिसाब से चुनें जो पानी ज्यादा सोखें।
इस हैक के लिए बस आपको चावल पतीली या कुकर से निकालकर सूती कपड़े पर रखें और कपड़े की पोटली बांधकर 5 मिनट के लिए रख दें। हालांकि, आप ज्यादा पके हुए चावल सूती कपड़े पर फैलाकर 10 मिनट तक सूखने के लिए रख सकते हैं।
6. बिरयानी को तेज आंच पर पकाएं
जब बिरयानी में पानी ज्यादा हो जाता है, तो यह टिप आप अपना सकते हैं। गैस को तेज करके बिरयानी को खोलकर लगभग 10 मिनट तक पकाती हैं। इससे बिरयानी में मौजूद एक्स्ट्रा पानी भाप बनकर निकल जाता है। बस इस दौरान बिरयानी को बिल्कुल भी न चलाएं, वर्ना चावल टूट सकते हैं।
अगर चावलों के जलने का डर है, तो हल्की गैस का इस्तेमाल करें। या फिर आप तवा नीचे रख दें और हल्की आंच पर बिरयानी नीचे से जलने का डर खत्म हो जाएगा और पानी भी भाप बनकर उड़ जाएगा।
7. छानकर बिरयानी को थोड़ी देर के लिए पंखे के नीचे रख दें
अगर बिरयानी में बहुत ज्यादा पानी हो गया है कि ऊपर से दिख रहा है, तो उसे छानकर थोड़ी देर के लिए पंखे में सुखा लें। अगर बिरयानी में लंप्स बन गए हैं, तो थोड़ा-सा सूखने के बाद आप इसे फोर्क की मदद से तोड़ सकते हैं। आप इसे सुखाने के बाद बस 1 मिनट स्टीम करें। इससे आपकी बिरयानी गर्म भी हो जाएगी और साथ ही साथ पानी भी निकल जाएगा।
इन ट्रिक्स से आप बिरयानी में मौजूद ज्यादा पानी को कम कर सकते हैं। हालांकि, कोशिश करें कि यह नौबत न आए, पहले ही पानी की मात्रा को माप कर डालें। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं।