मलाई सिर्फ वजन बढ़ाने में ही नहीं सहायक, इसके सेवन से होते हैं ये चमत्कारी फायदे

Milk Cream Benefits: दूध पीना तो बहुत - से लोगों को पसंद होता है, लेकिन मलाई का नाम सुनते ही उन्हें उल्टी आने लगती है। वहीं, कुछ लोगों को डर लगता है कहीं मलाई खाने से उनका वहां न बढ़ जाएं। आजकल लॉग अपनी जिंदगी में इतना व्यस्त हैं कि खुद की सेहत पर ध्यान [...]

By Jyoti Pandey · 24/1/2023

Milk Cream Benefits: दूध पीना तो बहुत – से लोगों को पसंद होता है, लेकिन मलाई का नाम सुनते ही उन्हें उल्टी आने लगती है। वहीं, कुछ लोगों को डर लगता है कहीं मलाई खाने से उनका वहां न बढ़ जाएं। आजकल लॉग अपनी जिंदगी में इतना व्यस्त हैं कि खुद की सेहत पर ध्यान नहीं देते हैं और मलाई खाने से भी डरते हैं। लेकिन, मालाई में ऐसे हेल्दी फैट होते है, जो आपके शरीर और हड्डियों के लिए कुशन का काम करती है। अगर आप रोजाना मलाइ का सेवन करते हैं, तो आपको बहुत- से चमत्कारी फायदे नजर आएंगे।

Milk Cream Benefits

लेकिन, आपको मलाई का सेवन सुबह या सोने से पहले नहीं करना है, बल्कि आपको मलाई का सेवन दिन में कभी भी कर लेना है बस इस बात का ध्यान रखना है कि आप मलाई एक चम्मच से ज्यादा ना खाएं। पर किसी भी चीज का सेवन करने से पहले आपको उसके फायदे के बारे में पता होना चाहिए। दरहसल, आज आपको इस आर्टिकल के जरिए हम मलाई का सेवन करने के फायदे बताएंगे।

महिलाओं की कमजोरी को दूर करने के लिए सहायक

महिलाओं में अक्सर आयरन की कमी पाई जाती है। ऐसे में मलाई आयरन की कमी को दूर करने में मददगार है। ये रेड ब्लड ब्लड सेल्स को बढ़ावा देने में आपकी मदद करता है। इससे महिलाएं फिट और तरोताजा महसूस करेंगी। महिलाओं में अक्सर खून की कमी की वजह से चक्कर आने की शिकायत अधिक देखी जाती है। पर मलाई के सेवन से ये समस्याएं दूर हो जाती है।

आर्थराइटिस की समस्या

गठिया एक ऐसी समस्या है, जिसमें मलाई का सेवन आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, गठिया की समस्या का एक कारण आपकी हड्डियों का टूटना भी है। ऐसे में मलाई के हेल्दी फैट आपके टिश्यू और हड्डियों के बीच नमी पैदा करते हैं, जिससे हड्डियों के बीच घर्षण कम होता है और आर्थराइटिस की समस्या से बचाव होता है।

मांसपेशियों की कमज़ोरी में फायदेमंद

मलाई में 455 कैलोरी होती है और इसमें कैल्शियम, विटामिन डी, विटामिन बी6 और पोटैशियम होता है। ये सभी चीजें आपकी मांसपेशियों और हड्डियों को स्वस्थ रखने में मददगार होती हैं। इससे आपकी मांसपेशियों मजबूत रहती है और भविष्य में आपको मांसपेशियों से जुडी किसी भी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Khana AMP · Quick view
View full